आज दिखाई देगा सुपरमून, पृथ्वी के सबसे पास आ जाएगा चांद, जानें क्या होता है ये

Updated on 01-08-2023 01:09 PM

वॉशिंगटन: एक अगस्त को आसमान में आपको चांद कुछ ज्यादा बड़ा दिखेगा। इसे देख कर ज्यादा हैरान मत होइएगा क्योंकि ये एक सुपरमून होगा। इसमें चांद आम तौर पर ज्यादा बड़ा और चमकदार दिखाई देता है। यह तब होता है जब चांद पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए एकदम नजदीक आ जाए और इसी दौरान पूर्णिमा भी रहे। लेकिन अगस्त सुपरमून के मामले में बेहद खास है, क्योंकि इस महीने दो सुपरमून दिखाई देंगे। सुपरमून पूर्णिमा के बाकी चांद से लगभग 8 फीसदी ज्यादा बड़े दिखते हैं।


पूर्णिमा से अमावस्या तक चांद के घटने बढ़ने के आठ चरण होते हैं, जो हर 29.5 दिन में दोहराए जाते हैं। चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है और जब प्रकाश चांद के पिछले हिस्से पर पड़ता है तो यह नहीं दिखता। इस घटना को अमावस्या या न्यू मून कहते हैं। वहीं जब प्रकाश ऐसा पड़े कि पूरा चांद चमकता हुआ दिखे तो वह पूर्णिमा कहलाता है। अर्थस्काई वेबसाइट के मुताबिक इस साल चार बार ऐसे मौके आएंगे जब चांद पृथ्वी के करीब होगा और पूर्णिमा भी रहेगी। इनमें से पहला 2-3 जुलाई को देखा गया था। दूसरा मौका एक अगस्त को आया है। सुपरमून देखने का तीसरा मौका 30-31 अगस्त को मिलेगा। और आखिरी सुपरमून 28-29 सितंबर को दिखेगा।
 

क्यों होता है सुपरमून

सुपरमून शब्द 1979 में खगोलविद् रिचर्ड नोल ने दिया था। यह शब्द उस बिंदु को दिखाने के लिए गढ़ा गया था, जब पूर्णिमा के दौरान चांद पृथ्वी के सबसे करीब हो। लेकिन चांद दूर या नजदीक कैसे हो सकता है? दरअसल चांद हमारी पृथ्वी का चक्कर लगाता है, लेकिन यह पूरी तरह गोल न होकर अंडाकार होगा है। इस कारण से चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी बदलती रहती है। एक अगस्त को चांद पृथ्वी से 357,530 किमी दूर होगा। पृथ्वी से चांद की दूरी 3.6 लाख किमी से 4 लाख किमी तक बदलती रहती है।


कब लगेगा चंद्रग्रहण

चांद पृथ्वी पर समुद्र में लहरों को कम ज्यादा कर सकता है। नासा के मुताबिक सुपरमून के दौरान समुद्री लहरों की तीव्रता बढ़ सकती है। हालांकि चांद से जुड़ी एक खगोली घटना चंद्रग्रहण होती है। साल 2023 में 2 चंद्रग्रहण है। पहला चंद्रग्रहण 5 मई को देखा गया था। नासा के मुताबिक अगला चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को दिखेगा। यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में इसे देखा जा सकेगा।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.