वेब सीरिज ‘होम शांति’में नजर आएंगी सुप्रिया पाठक

Updated on 11-05-2022 08:27 PM

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक अब अपनी अगली वेब सीरिजहोम शांतिमें नजर आएंगी!इस सीरिज में सुप्रिया पाठक एक रिटायर्ड प्रिंसिपल की भूमिका में नजर आएंगी।इस सीरिज का ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आया है।इस सीरिज में उनकी सहज एक्टिंग को देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

 अपने एक इंटरव्यू में सुप्रिया पाठक नेहोम शांतिवेब सीरिज के बारे में भी बात करते हुए कहा कि यह एक नॉर्मल मिडिल क्लास परिवार की कहानी है जो अपने रिश्तों में या घर में प्रॉब्लम का सामना करते रहता है।

पति-पत्नी में रोज किसी ना किसी बात पर झगड़े होते हैं।यह काफी कनेक्टिंग विषय है।साथ ही उन्होंने अपने घर खरीदने की यादों को शेयर किया।उन्होंने बताया कि कैसे मुंबई में वो और पंकज कपूर भी अपना ड्रीम होम खरीदना चाहते थे और आखिरकार उन्हें एक ऐसा घर मिला जिसे खरीदने में वो समर्थ थे.

सुप्रिया पाठक ने कहा, ‘मुझे याद है जब मैं और पंकज जी घर खरीदना चाहते थे जो हमेशा हमें थोड़े पैसे कम पड़ जाते थे।यह एक संघर्ष था जो कई सालों तक चला।मेरे ससुर हमेशा कहते थे कि हमें किराए के घर में ना रहकर अपने घर की होम लोन के लिए इंस्टालमेंट चुकानी चाहिए।जब हमने घर के लिए लोन लिया तो जो पैसे हम किराए में देते थे वो हम लोन के लिए इंस्टालमेंट में देने लगे। घर आपकी एक महत्वपूर्ण पहचान बन जाता है।

अगर हमें ये आसानी से मिल जाता है तो इसका महत्व हमें समझ नहीं आता.’ सुप्रिया पाठक ने ये भी कहा कि हम सिर्फ ऐसे घर पर फोकस करते थे जो हमें पसंद जाए।मैं और पंकज जी हमेशा एक ही चीज में विश्वास करते थे कि जब हम घर में घुसें तो घर जैसा एहसास होना चाहिए।घर वही है जहां शांति है।अभी हम जहां रहते हैं वो लगभग हमारे ड्रीम होम जैसा ही है।मैं खुद को खुशनसीब समझती हूं कि मुंबई में मेरा खुद का घर है.सुप्रिया पाठक से जब पूछा गया कि अब नीना गुप्ता और गजराज राव की तरह वो भी मिडिल एज कपल में शुमार हैं और क्या उन्हें लगता है कि ओटीटी की वजह से हर उम्र के एक्टर्स को अवसर मिल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.