'सूर्या को चाहिए प्लान-B', वसिम जाफर ने सूर्यकुमार यादव की कमजोरी को पकड़ा, दे डाली ये खास सलाह

Updated on 24-04-2026 05:30 PM
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद जहां टीम की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसिम जाफर ने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फॉर्म और तकनीक को लेकर एक बड़ी चेतावनी दी है। जाफर का मानना है कि मिस्टर 360 अब गेंदबाजों के लिए प्रेडिक्टेबल होते जा रहे हैं और विपक्षी टीमें उन्हें एक ही जाल में बार-बार फंसा रही हैं।

सूर्या के लिए वसिम का खास संदेश

आईपीएल 2026 में अब तक सूर्यकुमार यादव का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है। चेन्नई के खिलाफ मैच में जब मुंबई को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वे 30 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी के बाद वसिम जाफर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सूर्या को कड़ा संदेश देते हुए लिखा, 'SKY बार-बार एक ही अंदाज में जाल में फंस रहे हैं। टीमें उनके लेग साइड और विकेट के पीछे वाले शॉट्स को रोकने के लिए खास फील्डिंग सेट कर रही हैं। उन्हें अब 'प्लान बी' की जरूरत है। शायद उन्हें अब सीधा खेलना चाहिए या कवर्स के ऊपर से शॉट लगाने चाहिए। प्रेडिक्टेबल मत बनिए। वे इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि उन्हें एक ही जाल में नहीं फंसना चाहिए।'

वानखेड़े में फिसली मुंबई, सूर्या भी रहे फ्लॉप

मैच की बात करें तो, चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के शानदार शतक की बदौलत 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पावरप्ले में ही अपने बड़े विकेट खो दिए। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 73 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन जैसे ही सूर्या का विकेट गिरा, मुंबई की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 19 ओवरों में महज 104 रनों पर सिमट गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.