सूर्यकुमार ने दिया था बड़ा बयान, अब वाइफ देविशा सेट्टी ने लुटाया प्यार तो SKY बोले- I Love You

Updated on 09-01-2023 09:03 PM
नई दिल्ली: विश्व क्रिकेट पर घनघोर घटा बनकर छाए भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी-20 इंटरनेशनल करियर की तीसरी सेंचुरी ठोकने के बाद वाइफ देविशा सेट्टी की खूब तारीफ की थी। उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा कि मेरी वाइफ ने मेरे लिए काफी त्याग किया है। उनके इस बयान के बाद देविश सेट्टी ने कोलॉज तस्वीरें शेयर करते हुए पति पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। उनकी इस पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने भी कॉमेंट किया है।
देविशा ने सूर्यकुमार यादव की अजब-गजब बैटिंग वाली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- कोई शब्द नहीं...। सिर्फ आप पर गर्व है मेरे प्यार। यूं ही जलवा जारी रखें। इस पर तमाम लोगों ने उन्हें भाभी कहते हुए संबोधित कर बधाई दी तो सूर्या ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने प्यार के वो 3 शब्द लिखे- I Love You..। इस पर कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि अगर सूर्या पहले डेब्यू करते तो अब तक न जानें कितने रिकॉर्ड तोड़ देते।
खैर, दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज सूर्या ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में राजकोट में खूब चौके-छक्के की बारिश की। उन्होंने 45 गेंदों में शतक जड़ा था, जो भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज है। इसके अलावा उन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले।

उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार ने देविशा की तारीफ करते हुए कहा था कि मेरी पत्नी ने परिवार के लिए काफी त्याग किया। उन्होंने हमेशा मेरी डाइट और फिटनेस को ठीक रखने पर जोर दिया। उनका योगदान मेरी सफलता में शानदार है। सूर्या पिछले वर्ष टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। अब जब टी-20 सीरीज खत्म हो गई है तो वह वनडे की तैयारी में लग चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.