सूर्यकुमार अभी नंबर-वन नहीं... हैट्रिक लेने वाले टिम साउदी ने क्यों कहा ऐसा

Updated on 21-11-2022 04:48 PM

सूर्यकुमार यादव ने अपनी 360 डिग्री बैटिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना रखा है, लेकिन हैट्रिक लेने वाले टीम साउदी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज अभी नंबर वन नहीं है। आइए जानते हैं उन्होंने क्यों ऐसा कहा...

माउंट मोनगानुई: न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की 111 रन की नाबाद पारी ने टी20 प्रारूप में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में उनके रुतबे और और बढ़ाया है लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा कि खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने के लिए उन्हें खुद को लगातार साबित करते रहना होगा। सूर्यकुमार ने 51 गेंद में नाबाद 111 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में छह विकेट पर 191 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 65 रन से शिकस्त दी।


साउदी से मैच के बाद जब पूछा गया कि क्या इस मैच में उन्होंने भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज को गेंदबाजी की तो उन्होंने कहा, ‘भारत के पास कई महान टी20 खिलाड़ी रहे हैं। सूर्या के लिए बीते 12 महीने शानदार रहे हैं और यह लगातार दमदार पारी खेलने में सफल रहे है।’ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 106 मैचों में 132 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘भारत ने न केवल टी20 प्रारूप में बल्कि तीनों प्रारूपों में भी कई अद्भुत क्रिकेटर दिए हैं। आपके पास इतने सारे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक खेले हैं और उन्होंने इस दौरान बहुत कुछ हासिल किया है।’
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे गये 32 साल के सूर्यकुमार ने के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आये। उन्होंने इस दौरान कई बेहतरीन शॉट लगाये। सूर्यकुमार ने अपनी पारी के आखिरी 18 गेंदों में 64 रन बनाये। मैच में हैट्रिक पूरा करने वाले साउदी ने कहा, ‘वह ऐसा खिलाड़ी है जो एक गेंद पर कई तरह के शॉट लगा सकता है। वह आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले 12 महीने से शानदार लय में है। उसने आज भी कमाल की पारी खेली।’

मैच में 34 रन देकर तीन विकेट लेने वाले साउदी ने आखिरी ओवर में लगातार गेंदों पर वॉशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा और हार्दिक पंड्या को आउट किया और सूर्यकुमार को स्ट्राइक पर आने का मौका नहीं दिया। इस 33 साल के गेंदबाज ने कहा, ‘मैं थोड़ा भाग्यशाली था कि आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने का मौका मिला। कई बार आप अच्छी गेंदबाजी करने के बाद भी विकेट नहीं चटका सकते है लेकिन आज दूसरी स्थिति थी। यह खेल का हिस्सा है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.