दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव चमके, बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

Updated on 05-10-2022 05:48 PM

राइली रूसो के करियर के पहले शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे और अंतिम टी20 मैच में भारत को 49 रन से हरा दिया, लेकिन श्रृंखला 1-2 से गंवा दी। राइली रूसो ने 48 गेंद में आठ छक्कों और सात चौकों से नाबाद 100 रन की पारी खेलने के अलावा डिकॉक (68) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और ट्रिस्टन स्टब्स (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। डेविड मिलर ने अंत में सिर्फ पांच गेंद में नाबाद 19 रन बनाए।

भारतीय टीम ने इसके जवाब में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी और अंतत: 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दिनेश कार्तिक ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। उनके अलावा दीपक चाहर (31), ऋषभ पंत (27) और उमेश यादव (नाबाद 20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए। दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो को उनके दमदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

सूर्यकुमार बने मैन ऑफ द सीरीज  
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में 115 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी फॉर्म में दिखे। उन्होंने तीन मैचों में 119 रन बनाए। इस दौरान सूर्यकुमार का औसत 59.50 रहा। इस सीरीज में सूर्यकुमार ने 9 छक्के और 10 चौके लगाए। सूर्यकुमार सीरीज में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज रहे। पहले मैच में सूर्यकुमार ने 33 गेंदों में दमदार 50 रन बनाए थे। दूसरे मैच में सूर्यकुमार ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया था। उन्होंने इस मैच में 22 गेंदों में 61 रन बनाए। तीसरे मैच में सूर्यकुमार का बल्ला नहीं चला और 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। 

सूर्यकुमार ने मैच खत्म होने के बाद कहा, ''वास्तव में मैं आंकड़ों को देखता नहीं हूं। लेकिन मुझे लगता है कि यह गेम की मांग थी। मेरे दोस्त ये चीजें (आंकड़े और नंबर) व्हाट्सएप पर भेजते हैं, मैं इसको फॉलो नहीं करता। सोचने की प्रक्रिया वही थी, मैं बस आनंद लेना चाहता था। मुझे एक कदम पीछे हटना पड़ा और उसके साथ साझेदारी बनानी पड़ी। आज काम नहीं आया। डीके को कुछ गेम के समय की जरूरत थी और मुझे लगता है कि उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मेरा नंबर 4 मुश्किल में है। मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा है, लेकिन मैं आगे की ओर देख रहा हूं।''



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.