छन से जो टूटे कोई सपना, बोल्ड होने के बाद पिच पर ही खड़े रहे सूर्यकुमार यादव, आंखों पर नहीं हुआ यकीन

Updated on 27-05-2023 07:59 PM
मुंबई: गुजरात टाइटंस ने जब मुंबई इंडियंस के सामने फाइनल में पहुंचने के लिए 234 रन का टारगेट रखा था तब सारी निगाहें रोहित शर्मा-ईशान किशन की ओपनिंग पार्टनरशिप पर ही थी। ईशान ने कनकशन के चलते बैटिंग ही नहीं की। रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन सस्ते में निपट गए। ऐसे में मुंबई इंडियंस की नैय्या अब सूर्यकुमार यादव को ही पार लगानी थी। एक छोर से विकेट गिरते रहे, दूसरे एंड पर सूर्या टिके रहे। अपनी विस्फोटक बैटिंग जारी रखी। आड़े-तिरछे शॉट्स लगाते रहे। स्कोरबोर्ड चलाते रहे। जब तक यादव जी का लड़का क्रीज पर टिका था, मुंबई की उम्मीदें भी जिंदा थी। मगर उनके आउट होते ही फाइनल की आखिरी सांस भी टूट गई। सूर्यकुमार को मोहित शर्मा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। मिस्टर 360 अपने ही जाल में फंस चुके थे। कुछ सेकंड तक तो क्रीज पर सन्न खड़े रहे। मानो आंखों पर यकीन नहीं हो रहा कि मैं आउट कैसे हो गया! गुजरात के खेमे में जश्न था। हार्दिंक पंड्या एंड कंपनी जानती थी कि उन्हें विकेट नहीं मिला बल्कि फाइनल की टिकट मिल गया।
मोहित का 'गेम चेंजिंग' ओवर
खराब शुरुआत के बाद मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (61 रन, 38 गेंद) और तिलक वर्मा (43 रन, 14 गेंद) के जरिए खुद को मैच में बनाए रखा था। तिलक को राशिद खान ने आउट किया। इसके बावजूद सूर्य के क्रीज पर रहते कुछ भी हो सकता था। कप्तान हार्दिक पंड्या ने मोहित शर्मा को 15वें ओवर में मोर्चे पर लगाया। सूर्य ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स लगाया। मोहित की अगली गेंद पर सूर्य बोल्ड हो गए। मोहित ने इस ओवर में चोटिल ईशान किशन की जगह उतरे विष्णु विनोद को भी चलता किया। मोहित ने महज 14 गेंदों में कुल पांच विकेट लेकर मुंबई की उम्मीदों को पूरी तरह चकनाचूर कर डाला। केवल 10 रन पर पांच विकेट मोहित शर्मा के आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
'शो-मैन' गिल का जलवा
तकरीबन साल भर पहले गिल इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक के आसपास आकर चूक रहे थे। पिता और शुरुआती कोच लखविंदर सिंह इससे नाखुश थे। शुभमान ने पिछले साल जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल में शतक जड़ा और उसके बाद तो जैसे इसकी आदत डाल ली। तीनों फॉर्मेट्स में इंटरनैशनल शतक बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल शुभमान इस बार आईपीएल में जिस प्रचंड फॉर्म में हैं, उसको देखकर अब उन्हें 'शो-मैन' गिल कहना बनता है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 में उन्होंने शतक जड़ा जो कि इस सीजन का उनका तीसरा है। इस सेंचुरी और दूसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन (43 रन, 31 गेंद, 5 फोर, 1 सिक्स) के साथ उनकी 138 रन की साझेदारी से टाइटंस ने तीन विकेट पर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अहमदाबाद में यह मैच बारिश की वजह से 30 मिनट की देरी से शुरू हुआ था, जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.