पेट पूजा में बिजी थे सूर्यकुमार यादव, फिर कैमरे की पड़ गई नजर, रिएक्शन देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Updated on 10-10-2023 01:31 PM
चेन्नई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। ईशान किशन, रोहित शर्मा और फिर श्रेयस अय्यर पहले दो ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल मिलकर टीम की पारी संभालने की कोशिश कर रहे थे। इस समय प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे सूर्यकुमार यादव डकआउट में कुछ आ रहे थे। तभी कैमरा सूर्या की तरफ चला गया।

सूर्या ने दिया मजेदार रिक्शन

सूर्यकुमार यादव भारतीय पारी के छठे ओवर में श्रेयस अय्यर के बगल में बैठकर खान में बिजी थे। तभी कैमरा मैन ने उनपर फोकस कर दिया। उस समय सूर्या ने चम्मच से मुंह में खाना रखा ही था। जैसे ही उन्हें लगा कि कैमरा का फोकस उनकी तरफ है, सूर्या ने मुंह चलाना बंद कर दिया। उनका रिएक्शन मानो ऐसा था कि चोरी पकड़ी गई। इसके बाद सूर्या ने तिरछी नजर से कैमरे की तरफ देखा।

अपना वीडियो वायरल होने के बाद सूर्यकुमार यादव का भी रिक्शन आया है। इंस्टाग्राम पर अपने वायरल वीडियो पर सूर्या ने कमेंट में लिखा- अरे भाई भाई। इसके साथ ही उन्होंने तीन हंसने वाली इमोजी भी लगाई।

वनडे में नहीं जमा पाए हैं धाक

सूर्यकुमार यादव टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। हर गेंदबाज इस फॉर्मेट में उनसे खौफ खाता है। लेकिन वनडे में आते ही कहानी बदल जाती है। टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक ठोक चुके सूर्या का बल्ले में औसत 30 से भी कम का है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशिया कप के बाद हुई वनडे सीरीज में उन्होंने जरूर दो अर्धशतक लगाए थे। लेकिन अभी तक वनडे में वह टी20 जैसा छाप नहीं छोड़ पाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में वह 46 की औसत और 173 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.