सूर्यकुमार यादव को एशिया कप में मिलेगी नई जिम्मेदारी पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले दिया ऐसा बयान

Updated on 29-08-2023 02:21 PM
मुंबई: सूर्यकुमार यादव भारत की वनडे टीम के बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर भले ही अपना दावा मजबूत नहीं कर पाए लेकिन यह विस्फोटक बल्लेबाज खेल के ‘सबसे चुनौतीपूर्ण’ प्रारूप में सफलता हासिल करने का तरीका ढूंढकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है। सूर्यकुमार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज हैं लेकिन वह वनडे क्रिकेट में इस प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे हैं।

वह फरवरी 2022 से अगस्त 2023 के बीच वनडे क्रिकेट में 20 मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। वेस्टइंडीज के पिछले दौरे में सूर्यकुमार को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। अब जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है तब सूर्यकुमार को अपनी नई भूमिका में ही उतरना पड़ेगा। वह एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं।

सूर्यकुमार ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि मुझे जो भी भूमिका सौंपी जाए मैं उस पर खरा उतरूं। निश्चित तौर पर यह एक ऐसा प्रारूप है जिसमें मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं।’ उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक यह कह रहा है कि टी20 में मेरा प्रदर्शन अच्छा चल रहा है और जबकि दोनों प्रारूपों में सफेद गेंद का उपयोग किया जाता है तो फिर मैं 50 ओवरों के प्रारूप में सफलता हासिल क्यों नहीं कर पा रहा हूं। लेकिन में अच्छी तरह से अभ्यास कर रहा हूं क्योंकि मेरे अनुसार यह प्रारूप सबसे चुनौतीपूर्ण है।’

सूर्यकुमार ने कहा, ‘इस प्रारूप में संतुलन स्थापित करना बेहद महत्वपूर्ण होता है और इस कारण मैं काफी अभ्यास कर रहा हूं और इसको लेकर राहुल (द्रविड़) सर, रोहित (शर्मा) भाई और विराट (कोहली) भाई से बात करता हूं। उम्मीद है कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ मैं इस प्रारूप में सफल होने का तरीका ढूंढ लूंगा।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.