फेवरिट शॉट ही बना सूर्यकुमार के लिए काल, यूं छक्के की जगह स्टंप्स पर मार बैठे गेंद

Updated on 17-05-2023 07:48 PM
लखनऊ: खराब दौर से गुजरने के बाद मुंबई इंडियंस और भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक मध्य क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोल रहा था। उन्होंने हाल ही में आईपीएल 2023 में एक शतक भी जड़ा। हालांकि प्रचंड फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव का बल्ला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पूरी तरह से खामोश रहा। इतना ही नहीं बल्कि वह विकेट के पीछे अपना पसंदीदा शॉट खेलते हुए ही आउट हो गए, जोकि बहुत कम बार देखने को मिलता है। उनको युवा तेज तर्रार गेंदबाज यश ठाकुर ने अपने जाल में फंसाया।
यश के आगे नहीं चली सूर्य की दादागिरी
दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का 15वां ओवर लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से युवा गेंदबाज यश ठाकुर डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर मिस्टर 360 कहलाए जाने वाले सूर्यकुमार यादव स्ट्राइक पर थे। सूर्य उस वक्त काफी धीमा खेल रहे थे। तो उन्होंने ऐसे में यश को टारगेट करने की कोशिश की। गौरतलब है कि वह यश की कुटाई करने के चक्कर में अपना विकेट ही गंवा बैठे।

सूर्यकुमार यादव को घुटने पर बैठकर विकेट के पीछे शॉट मारना काफी ज्यादा पसंद है। वह इस शॉट से खूब रन बनाते हैं। ऐसे में उन्होंने यश ठाकुर के ओवर की पहली गेंद पर वही स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। यश ने बड़ी चालाकी के साथ गेंद को काफी बाहर और धीमे रखा, जिसके चलते सूर्य गलती कर बैठे। सूर्य स्कूप शॉट खेलने के लिए इतने उतावले हो गए थे कि वह वाइड लाइन के करीब जितनी बाहर गेंद पर शॉट खेलने चले गए। ऐसे में उन्होंने स्कूप शॉट खेलते हुए गेंद को खुद ही अपनी स्टंप्स पर मार लिया और 7 रन बनाकर आउट हो गए। यादव इस मुकाबले में 9 गेंद पर केवल 7 रन ही बना पाए।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बनाए। ऐसे में 178 रन के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ 172 रन ही बना पाई और 5 रन से मैच हार गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.