सुष्मिता ने की नमित दास की तारीफ

Updated on 21-06-2020 04:01 AM
अभिनेत्री व पूर्व ब्यूटी क्वीन सुष्मिता सेन वेब सीरीज 'आर्या' में अपने सह-कलाकार नमित दास के तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रही हैं। दरअसल, सुष्मिता उन्हें अपने आप में एक संस्था के रूप में देखते हैं। सुष्मिता ने इस क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज में आर्या सरीन के रूप में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सीरीज के कुछ दृश्य साझा किए हैं, जिनमें वह नमित संग नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा कि "यह अपने आप में एक इंस्टीट्यूशन हैं। वह काफी अच्छा गाते हैं, खुलकर नाचते हैं, बेहद सशक्त ढंग से लिखते हैं और प्रेरित होने के लिए सैर पर जाते हैं!!! वह एक अभिनेता भी है। पेश हैं आर्या के जवाहर उर्फ नमित दास। वह अभिनय नहीं करते हैं..वह स्वत: किसी किरदार में ढल जाते हैं!!! वह स्वाभाविक तौर पर एक रॉकस्टार हैं। मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है नमित। इतने उदार सह-कलाकार होने के लिए तुम्हारा धन्यवाद! आप सभी को ढेर सारा प्यार।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.