ब्रेकअप के बावजूद साथ में दिखे सुष्मिता -रोहमन

Updated on 08-02-2022 05:44 PM

मुंबई   अपने ब्रेकअप की घोषणा कर चुके कपल सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल को एक ही कार में सफर करते हुए देखा गया है। पेपराजी को देखकर सुष्मिता सेन तो मुस्कुराती नजर आईं लेकिन साथ में बैठे रोहमन शॉल अपना चेहरा छिपाते नजर आए। रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया और साथ रहने लगे।

सोशल मीडिया पर सुष्मिता और उनकी बेटियों के साथ रोहमन शॉल के कई वीडियोज भी सामने आए थे। अपने ब्रेकअप की घोषणा करते हुए सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमने दोस्तों की तरह शुरूआत की थी। हम हमेशा दोस्त बने रहेंगे। रिलेशनशिप लंबा चला और प्यार हमेशा रहेगा। 'बता दें कि रोहमन शॉल से पहले भी सुष्मिता सेन अपने रिलेशनशिप के कारण चर्चा में रही हैं। सबसे पहले उनका अफेयर विक्रम भट्ट के साथ रहा था। इसके बाद उनका नाम संजय नारंग, सबीर भाटिया, मुदस्सर अजीज और बंटी सचदेव के साथ भी जुड़ चुका है।

 इसके साथ ही सुष्मिता लगभग 3 सालों तक ऐक्टर रणदीप हुड्डा के साथ भी रिलेशनशिप में रही थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता हाल में अपनी सुपरहिट वेब सीरीज 'आर्या' के सेकंड सीजन 'आर्या 2' में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में सुष्मिता के किरदार की काफी तारीफ हुई है और इसका डायरेक्शन राम माधवानी ने किया है। बता दें कि बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने दिसंबर महीने में अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप की घोषणा की थी। इसके बाद भी दोनों साथ मौच-मस्ती करते हुए नजर आए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.