स्वरा भास्कर ने सुशांत को किया याद, करण जौहर के लिए कहा- 'पसंद नहीं करते इसका मतलब ये नहीं कि वो हत्यारा'

Updated on 21-09-2022 06:47 PM

बॉलीवुड को बीते लंबे वक्त से ट्रोल किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर सेलेब्स के साथ ही साथ कई और मुद्दों पर भी ट्रेंड किया जा रहा है। इसका नुकसान सिनेमा को बॉक्स ऑफिस पर झेलना पड़ रहा है। वहीं इस बीच 'जहां चार यार' (Jahaan Char Yaar) को लेकर चर्चा में बनी हुईं स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने इस पर रिएक्ट किया है। अक्सर सेलेब्स पर तंज कसने वालीं स्वरा के बोल इस बार कुछ बदले हुए लग रहे हैं। स्वरा ने इंडस्ट्री और करण जौहर (Karan Johar) के पक्ष में अपनी बात कही है।

इंडस्ट्री में डर का माहौल है...
कनेक्ट एफएम इंडिया से बातचीत के दौरान स्वरा भास्कर ने कहा, 'यहां एक डर का माहौल है। यहां एक इंडस्ट्री है, एक आइडिया है कि विवाद में नहीं फंसना है। यहां इंडस्ट्री में एक विश्वास है कि अगर कोई विवाद होता है, तो सबसे अच्छा है कि इस पर बात ही मत करो, सोचो ही नहीं।' स्वरा ने सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे पर कई ए लिस्टर सेलेब्स पर दिवंगत एक्टर को उकसाने का आरोप लगने के मुद्दे पर कहा, 'अगर उन पर हमला कर रहे हैं, तो भी वो कुछ नहीं कह रहे हैं। आप करण जौहर के बारे में कई बातें कह सकते हैं, आप कह सकते हैं कि उनकी फिल्में टेरिबल हैं और नेपोटिज्म का मुद्दा है...। लेकिन आप पसंद नहीं करते इसका मतलब ये नहीं है कि वो हत्यारा है।'

बायकॉट के लिए मिल रहे पैसे...
इसके बाद स्वरा ने पेड बायकॉट ट्रेंड पर भी बात करते हुए कहा, 'मुझे पता है कि क्योंकि मेरे पास भी ये ऑफर आया था। लोगों को इसके लिए पैसे दिए जा रहे हैं।' स्वरा ने कहा कि ये नॉर्मल टाइम नहीं है और बॉलीवुड और इंडस्ट्री पर अटैक हो रहा है। स्वरा ने कहा कि इंडस्ट्री के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। बता दें कि स्वरा को अक्सर ट्रोल किया जाता है, वहीं कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। ऐसे में वो कैसे मेंटल बैलेंस बनाती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं अंदर से टूटी हूं, मैं अपने थैरेपिस्ट से बात करती हूं और सभी समस्याएं बताती हूं।'

अक्षय के लिए क्या बोलीं स्वरा
क्या बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सॉफ्ट टारगेट होते हैं? स्वरा ने द हिंदू के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘हम कहानी को कहने वाले लोग हैं और हमें ईमानदारी से कहानियां सुनानी चाहिए। मुझे  लगता है कि खुद को प्रोपेगेंडा का प्लेटफॉर्म बनने से बॉलीवुड को बचना चाहिए। बॉलीवुड कभी भी ऐसी जगह नहीं रहा कि यहां एक ही आवाज निकलती रही। यही इसकी खूबी है... मैं अक्षय कुमार से सहमत नहीं हूं क्योंकि वह जिस तरह की फिल्मों का समर्थन करते हैं... लेकिन इसका मतलब ये नहीं है  कि मैं चाहती हूं उनकी फिल्में फ्लॉप हो जाएं या उन्हें अपनी फिल्में रिलीज नहीं करनी चाहिए।‘


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.