स्वरा भास्कर ने छूपकर खाई मैगी, बनाया वीडियो

Updated on 18-09-2021 09:36 PM

-मुंबई बालीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है और इसी के साथ यह भी लिखा है कि उन्हें शर्म नहीं आती। स्वरा सेट पर प्रोड्यूसर से छिपाकर मैगी खा रही हैं और तभी किसी ने इस वीडियो को शूट कर लिया। स्वरा भास्कर इस वीडियो में रात के अंधेरे में सेट पर हैं और सबसे छिपाकर मैगी खा रही हैं। स्वरा ने इसके पीछे सफाई देने की कोशिश की और कहा उनका कैरक्टर दो बच्चों की मां का है, वह खा रही हैं मैगी।

उन्होंने यह भी स्वीकारा कि वह नाइट शिफ्ट की शूटिंग बिना मैगी के नहीं कर सकतीं। वीडियो के बीच-बीच में वह इस बात को लेकर परेशान भी दिख रही हैं कि कहीं उन्हें प्रोड्यूसर तो नहीं देख रहे! वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'क्योंकि शर्म तो आती नहीं हमें! नाइट शूट्स, मैगी और मैं, हमारी हैपी तिकड़ी। और मुझे इसे लेकर कोई गिल्ट नहीं। कोई मेरे ट्रेनर्स और न्यूट्रिशनिस्ट या प्रोड्यूसपर को नहीं बताएगा।' फैन्स स्वरा के कैप्शन पर फौरन मजे लेने लगे। एक ने लिखा है, 'क्योंकि शर्म तो आती नहीं तुम्हें, ये लाइन ही जंचती है तुम पर। कई लोगों ने कहा है कि आपने जो वर्ड अपने लिए यूज़ की है वो बिल्कुल परफेक्ट है, शर्म नहीं आती और ये सभी जानते हैं।  हाल ही में उन्होंने हिंदुत्व की तुलना तालिबान से कर दी थी, जिसके बाद #अरेस्ट स्वरा भास्कर ट्रेंड होने लगा था और उनकी गिरफ्तारी की मांग तक की जाने लगी थी।

स्वरा भास्कर ने अफगानिस्तान की परिस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था और लिखा, 'हम हिंदुत्व आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं और तालिबान आतंक से सभी हैरान और तबाह हो गए हैं। हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं और फिर हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य उत्पीड़ित की पहचान पर बिल्कुल भी आधारित नहीं होने चाहिए।' स्वरा के इसी पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब भड़के थे।बता दें कि स्वरा अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। कई बार वह ऐसा बयान दे जाती हैं, जिसे लेकर विवादों में ही जाती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.