स्वीडन व फिनलैंड को नाटो सदस्यता के लिए तीस देशों की हरी झंडी

Updated on 05-07-2022 10:41 PM

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के तीस सदस्य देशों ने स्वीडन व फिनलैंड को नाटो की सदस्यता के लिए हरी झंडी दिखा दी है। मंगलवार को इन देशों ने नाटो में स्वीडन व फिनलैंड की स्वीकार्यता संबंधी परिग्रहण मसौदे (एक्सेशन प्रोटोकॉल) पर हस्ताक्षर किए।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद नाटो देशों के समीकरण बदले हैं। इसी बीच स्वीडन और फिनलैंड ने नाटो का सदस्य बनने के लिए औपचारिक आवेदन किया था। रूस की चेतावनी के बावजूद आए इन आवेदनों पर तेजी से विचार हुआ। मंगलवार को नाटो मुख्यालय में नाटो से जुड़े तीस देशों के राजदूतों ने फिनलैंड के विदेश मंत्री पेक्का हाविस्टो और स्वीडन की विदेश मंत्री एन लिंडे की उपस्थिति में फिनलैंड और स्वीडन के लिए एक्सेशन प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए। पिछले सप्ताह मैड्रिड शिखर सम्मेलन में नाटो के मित्र देशों के नेताओं ने तुर्की, फिनलैंड और स्वीडन के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते के बाद फिनलैंड और स्वीडन को संगठन में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की थी।

नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने इस अवसर को फिनलैंड, स्वीडन और नाटो देशों की साझा सुरक्षा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि नाटो के दरवाजे यूरोपीय लोकतंत्रों के लिए खुले हैं जो हमारी साझा सुरक्षा में योगदान देने के लिए तैयार और इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि 32 देशों के साथ नाटो को और मजबूती मिलेगी। इस समय नाटो देश पिछले कई दशकों के सबसे बड़े सुरक्षा संकट का सामना कर रहे हैं, इस फैसले से सुरक्षा का भाव भी बढ़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.