200 साल तटस्थ रहा स्वीडन अब नाटो का दामन थामेगा, रूस को लगा झटका

Updated on 16-05-2022 08:48 PM

वारसा यूक्रेन पर हमलावर देश रूस को लेकर दुनिया दो फाड़ हो चुकी है।  अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उत्तरी यूरोप में देश की सीमा के पास दोहरा झटका लगा है। फिनलैंड के बाद अब स्वीडन ने ऐलान कर दिया है कि वह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सदस्यता की ओर कदम बढ़ा रहा है।

स्वीडन की प्रधानमंत्री मागडालेना एंडरसन ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी नाटो में शामिल होने के आवेदन का समर्थन करेगी। इससे पहले फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने की पुष्टि की थी। स्वीडन की प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 200 साल से हमारा देश गुटनिरपेक्ष था लेकिन हमारा मानना है कि यह नीति अब भविष् में काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा, 'हम सोशल डेमोक्रेट्स मानते हैं कि स्वीडन और हमारी जनता की सुरक्षा के लिए नाटो में सबसे अच्छा यह रहेगा कि हम नाटो में शामिल हों। इस फैसले को बहुत सतर्कतापूर्वक विचार विमर्श के बाद लिया गया है।' मागडालेना ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषमा की।

पीएम ने माना कि स्वीडन नाटो में शामिल होने के ऐलान के जरिए देश की 200 साल से चली रही नीति को पलट रहा है। उन्होंने कहा, 'हमारे सोशल डेमोक्रेट्स के लिए सेना के संबंध में गुटनिरपेक्ष नीति ने बहुत अच्छी भूमिका निभाई। लेकिन हमारा विश्लेषण यह बताता है कि यह नीति अब भविष् में हमारी मदद नहीं करेगी। यह एक ऐसा फैसला है जिसे हमने हल्के में नहीं लिया है।' स्वीडन की प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को वास्तविकता को स्वीकार करना होगा और वर्तमान माहौल के हिसाब से फैसले लेने होंगे।

मागडालेना ने कहा, 'यह बहुत स्पष् है कि 24 फरवरी के पहले और बाद की घटना है। यूरोप, स्वीडन और हमारी जनता एक नए और खतरनाक वास्तविकता में जी रही है। यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था जिसके आधार पर स्वीडन ने सदियों से सुरक्षा नीति बनाई है, अब निशाने पर है।' इससे पहले स्वीडन के करीबी देश फिनलैंड ने नाटो की सदस्यता के लिए अप्लाइ करने का ऐलान किया था। अब तक दोनों ही देशों ने ऐतिहासिक और भूराजनीतिक कारणों से नाटो में शामिल होने से परहेज किया था लेकिन रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद अब ये दोनों देश नाटो की सदस्यता की ओर बढ़ रहे हैं।

स्वीडन के पास यूरोप की सबसे शक्तिशाली वायुसेना है और यह रूस से बेहद करीब है। फिनलैंड और स्वीडन को इससे पहले रूस ने धमकी दी थी लेकिन उसका असर नहीं हुआ। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक फोन कॉल में फिनलैंड के अपने समकक्ष साउली निनिस्टो से कहा कि नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन करना एक गलती है क्योंकि फिनलैंड की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

 शनिवार को निनिस्टो ने अगले कुछ दिनों में नाटो की सदस्यता लेने के फिनलैंड के फैसले के बारे में पुतिन को फोन पर सूचित किया। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा- जवाब में, पुतिन नेइस बात पर जोर दिया कि सैन्य तटस्थता की पारंपरिक नीति को छोड़ना एक गलती होगी, क्योंकि फिनलैंड की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.