नाटो का नया सदस्‍य बनेगा स्‍वीडन, तुर्की के राष्‍ट्रपति एर्दोगन ने जिद छोड़ आखिरकार सदस्यता को दी मंजूरी

Updated on 11-07-2023 01:18 PM
स्‍टॉकहोम: नाटो के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है क्‍योंकि तुर्की ने उसके नए सदस्‍य के तौर पर स्‍वीडन को मंजूरी दे दी है। लिथुआनिया में आज से शुरू हो रहे नाटो शिखर सम्‍मेलन में स्‍वीडन की सदस्‍यता पर मोहर लग जाएगी। तुर्की के राष्‍ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद स्‍वीडन के रास्‍ते की आखिरी रुकावट भी खत्‍म हो गई है। एर्दोगन पिछले एक साल से स्‍वीडन की सदस्‍यता का विरोध कर रहे थे। नाटो के महासचिव जीन्‍स स्‍टॉलटेनबर्ग ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी कि एर्दोगन ने देश की संसद में स्‍वीडन की सदस्‍यता के लिए सहमति जताई है।

स्‍वीडन पर सारे सदस्‍य रजामंद
लिथुआनिया की राजधानी विनियस में एर्दोगन और स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ बातचीत के बाद, स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि तुर्की आगे बढ़ने के लिए सहमत हो गया है। स्टोल्टेनबर्ग ने मीडिया को बताया, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि राष्‍ट्रपति एर्दोगन स्वीडन के लिए प्रोटोकॉल को जल्द से जल्द ग्रैंड नेशनल असेंबली में भेजने और अनुसमर्थन सुनिश्चित करने के लिए असेंबली के साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।' उन्‍होंने आगे कहा , 'यह एक ऐतिहासिक दिन है।' नाटो सदस्यता के लिए सैन्य गठबंधन के सभी सदस्यों की मंजूरी की जरूरत होती है।

क्‍यों थी तुर्की को आपत्ति
तुर्की ने स्‍वीडन पर कुर्द कार्यकर्ताओं को पनाह देने का आरोप लगाया था। तुर्की इन्‍हें आतंकी मानता है और इस वजह से ही पिछले एक साल से स्वीडन के नाटो में शामिल होने के प्रस्‍ताव में रुकावट डाली हुई थी। इसके अलावा स्‍वीडन में पिछले कुछ महीनों से विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं। इसमें कुरान को जलाने वाले इस्लाम विरोधी कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जा रही है। इस वजह से भी तुर्की के अधिकारी खासे नाराज थे। तीन-तरफा वार्ता के बाद एक साझा बयान में कहा गया कि तुर्की और स्वीडन 'आतंकवाद विरोधी सहयोग' पर मिलकर काम करेंगे और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देंगे।

एर्दोगन की एक मांग
इससे पहले सोमवार को एर्दोगन ने मांग की स्‍वीडन की तरफ से नाटो का सदस्‍य बनने की मांग में आ रही रुकावट की वजह से यूरोपियन यूनियन को तुर्की की शर्त पर फिर से गौर करना चाहिए। इसके बाद विनियस में हो रहे नाटो शिखर सम्‍मेलन के साथ एक अनिश्चितता भी जुड़ गई। स्‍वीडन अब इस गठबंधन का 32वां सदस्‍य बनेगा। दरअसल तुर्की पिछले 50 सालों से यूरोपियन यूनियन का सदस्‍य बनने की कोशिशें कर रहा है। एर्दोगन ने मीडिया से कहा लगभग सभी नाटो सदस्य देश अब यूरोपियन यूनियन के मेंबर्स हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.