स्विटरजरलैंड ने इस देश के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी पर लगाया मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, करेगा गिरफ्तार!

Updated on 30-09-2023 02:41 PM
जिनेवा: स्विटजरलैंड के संघीय अभियोजकों ने धन शोधन, रिश्वतखोरी और हिंसा-भय फैलाकर वसूली करने वाले आपराधिक गिरोह में भागीदारी के आरोपों में उज्बेकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति की बेटी को आरोपित किया है। अधिकारियों ने मामले में 44 करोड़ से अधिक स्विस फ्रैंक (मुद्रा) जब्त की है। अटार्नी जनरल के कार्यालय ने कहा कि 2005 और 2013 के बीच अंजाम दिये गए कथित अपराधों के लिए पूर्व राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव की बेटी गुलनार करीमोव को एक रूसी दूरसंचार कंपनी की उज्बेक अनुषंगी फर्म के पूर्व महानिदेशक के साथ आरोपित किया गया है।

राजनयिक छूट का उठाया था लाभ

करीमोव ने मध्य एशियाई देश में 25 वर्ष से अधिक और सितंबर 2016 में अपनी मृत्यु होने तक शासन किया। उनकी बेटी ने कभी जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में सेवा दी थी और राजनयिक छूट का लाभ उठाया था। उज्बेकिस्तान में आठ साल पहले पहली दोषसिद्धि के बाद गुलनार ने सिलसिलेवार मुकदमों का सामना किया था। नजरबंद रहने की सजा की शर्तों का उल्लंघन करने को लेकर 2019 में एक अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। अब, वह एक आपराधिक समूह संगठित करने और उगाही के आरोपों में 13 साल जेल की सजा काट रही हैं।

आपराधिक जांच पूरी होने के बाद बनाया आरोपी


करीब एक दशक से भी पहले शुरू की गई आपराधिक जांच पूरी करते हुए अभियोजकों ने बृहस्पतिवार को उन्हें अभ्यारोपित करने की घोषणा की। अभियोजकों ने कहा कि करीमोव ने कथित तौर पर एक आपराधिक गिरोह बनाया और उसे संचालित किया, जिसे 'द ऑफिस' के नाम से जाना जाता था और इसमें दर्जनों लोग तथा कई कंपनियां संलिप्त थीं। स्विस अभियोजकों ने कहा कि इस गिरोह ने 2005 में स्विटजरलैंड में अपना नेटवर्क शुरू किया था, ताकि वह अपने आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन स्विस बैंक खातों में छिपा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.