टी-20 वर्ल्डकप वॉर्म-अप मैच, ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को हराया:120 रन का टारगेट 10 ओवर में चेज किया

Updated on 29-05-2024 02:11 PM

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के वॉर्म-अप मैच में मंगलवार को नामीबिया को 7 विकेट से हरा दिया। वहीं, बांग्लादेश और मेजबान अमेरिका का मैच खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया।

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। नामीबिया ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने टारगेट को 10 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से IPL 2024 में खराब फॉर्म से जूझ रहे डेविड वॉर्नर (54*) ने नाबाद अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया 30 मई को अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

जेन ग्रीन ने 38 रन की पारी खेली
ऑस्ट्रेलिया ने एक समय नामीबिया के 75 रन पर 7 प्लेयर्स को पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद 8वें नंबर पर बैटिंग करने आए विकेटकीपर-बल्लेबाज जेन ग्रीन ने 38 रन की पारी खेल नामीबिया को किसी तरह 100 रन के पार पहुंचाया।

नौवें नंबर के बैटर मलान क्रूजर (18) और 10वें नंबर के बैटर डेविज वीजे (12) ने जेन ग्रीन के साथ दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 2 विकेट झटके। टिम डेविड और नाथन एलिस को एक-एक मिला। क्रूजर और वीजे रन आउट हुए।

वॉर्नर ने 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई
120 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 39 रन की पार्टनरशिप की। मिचेल मार्श 18 और जोस इंग्लिस 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वॉर्नर और टिम डेविड 46 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया। डेविड (23) के आउट होने के बाद वॉर्नर ने मैथ्यू वेड (12) के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। वॉर्नर ने 20 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की।

2 जून से शुरू होगा वर्ल्ड कप
इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप 2 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 29 जून तक चलेगा, ऑस्ट्रेलिया 6 जून को ओमान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। 8 जून को टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी, वहीं 12 और 16 जून को टीम नामीबिया और स्कॉटलैंड से भिड़ेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोयनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।
ट्रैवलिंग रिजर्व : जैक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.