तेज गेंदबाजी त्याग स्पिनर बने तबरेज शम्सी, टी20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 31-10-2021 09:00 PM

शारजाह तबरेज शम्सी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर तेज गेंदबाज की थी लेकिन बाद में उन्होंने बतौर स्पिनर अपने करियर को आगे बढ़ाया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के 2021 अब टी20 में कुल 32 विकेट हो गए हैं। एक कैलेंडर ईयर में उनसे अधिक विकेट अब कोई गेंदबाज नहीं ले सका है। मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 142 रन बनाए हैं। 

31 साल के तबरेज शम्सी को आईपीएल 2021 में भी राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने का मौका मिला था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने भानुका राजपक्षे (0), अविष्का फर्नांडो (3) और वानिंदु हसरंगा (4) का विकेट लिया। यह उनका टी20 इंटरनेशनल का 45वां मैच है। वे अब तक 21 की औसत से 53 ले चुके हैं। 25 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। वे इस समय टी20 इंटरनेशनल के नंबर-1 गेंदबाज भी हैं।

तबरेज शम्सी के ओवरऑल टी20 रिकॉर्ड को देखें तो वे 170 मैच में 191 विकेट ले चुके हैं। औसत 22 का और स्ट्राइक रेट 19 का है।  यानी वे हर 19वीं गेंद पर एक विकेट लेते हैं। इकोनॉमी 7.20 की है, जिसे टी20 के लिहाज से अच्छा माना जा सकता है। वे 2 टेस्ट में 6 और 30 वनडे में 40 विकेट ले चुके हैं। उनके फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो वे 84 मैच में 334 विकेट झटक चुके हैं। 32 रन देकर 8 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

तबरेज शम्सी एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय ने 2018 में यह कारनामा किया था। उन्होंने 31 विकेट झटके थे। इसके अलावा युगांडा के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिनेश नकरानी 2021 में 31 विकेट ले चुके हैं। नकरानी मूलत: भारत के हैं और वे सौराष्ट्र की ओर से फर्स्ट क्लास का मुकाबला भी खेल चुके हैं। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका को यह मैच जीतना जरूरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.