तब्बू को आया गुस्सा, पर्सनल लाइफ पर बेहूदा दावा करने वालों पर बुरी तरह भड़कीं, कहा- माफी मांगो
Updated on
21-01-2025 02:30 PM
बॉलीवुड की दिग्गज और दमदार एक्ट्रेस तब्बू भड़क गई हैं। उनका गुस्सा होना लाजिमी भी है। हाल ही 'ड्यून: प्रोफेसी' में सिस्टर फ्रांसेस्का के रोल में नजर आई एक्ट्रेस की यह नाराजगी उन खबरों को लेकर है, जिसमें एक्ट्रेस के हवाले से कहा गया कि 'मुझे शादी में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि मुझे सिर्फ अपने बिस्तर पर मर्द चाहिए।' तब्बू की टीम ने ऐसी खबरों को बेहूदा, अशोभनीय बताया है। इस तरह की खबरें चलाने वाले मीडिया हाउस को फटकार लगाते हुए 'नैतिकता' की याद दिलाई गई है और उनसे 'माफी की मांग' भी की गई है।
सोमवार, 20 जनवरी, 2025 को, तब्बू की टीम ने एक सार्वजनिक बयान जारी किया है। इसमें उन मीडिया रिपोर्टों की आलोचना की है, जिनमें शादी के बारे में उनके विचार छापे गए हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, एक्ट्रेस की टीम ने बयान में कहा है, 'ऐसी कई वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल हैं, जिन्होंने तब्बू के नाम से कुछ अशोभनीय और बेहूदा तरीके से बयान को गलत तरीके से छापा है। हम साफ करना चाहते हैं कि एक्ट्रेस ने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा, ये पाठकों/दर्शकों को गुमराह करना और नैतिकता का गंभीर उल्लंघन है।'
तब्बू की टीम ने कहा- हमें माफीनामा चाहिए
तब्बू की टीम ने मामले में माफी की भी मांग की है और ऐसी 'मनगढ़ंत रिपोर्ट' को हटाने के लिए कहा है। बयान में आगे कहा गया है, 'हम मांग करते हैं कि ये वेबसाइटें ऐसी मनगढ़ंत खबरों को तुरंत हटाएं और अपनी इस हरकत के लिए औपचारिक रूप से माफीनामा जारी करें।'
तब्बू के बारे में छपी रिपोर्ट में किया गया ये दावा
जानकारी के लिए बता दें कि एक वेबसाइट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में एक न्यूज रिपोर्ट छापी। इसमें दावा किया कि तब्बू ने कहा 'मैं शादी में दिलचस्पी नहीं रखती है और केवल एक मर्द चाहती हूं जिसके साथ मैं बिस्तर पर सो सकूं।'
एक्ट्रेस ने शादी पर कही थी ये बात
तब्बू 53 साल की हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में इस बार बात करते हुए उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि यह सवाल बोरिंग है। कुछ और पूछो।'
अक्षय के साथ 'भूत बंगला' में नजर आएंगी तब्बू
वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू आगे अक्षय कुमार के साथ 'भूत बंगला' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल भी हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं। 'दे दना दन' के 14 साल बाद अक्षय और प्रियदर्शन इस कॉमेडी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…