ताइवान एक स्वतंत्र समाज, उसे अमेरिका समेत पूरी दुनिया देगी मान्यता : नैंसी पलोसी

Updated on 03-08-2022 07:58 PM

ताइपे अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन बहुत गुस्से में है। उसने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि वॉशिंगटन आग से खेल रहा है। इस बीच, चीन की सेना ने ताइवान के चारो तरफ युद्धाभ्यास की तैयारी शुरू कर दी है। पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन बुरी तरह से भड़क गया है, वहीं पूरी दुनिया की निगाहें ताइवान के अगले घटनाक्रम पर टिक गई हैं।


इधर, पेलोसी की ताइवान के नेताओं के साथ मुलाकातें और विचार विमर्श जारी हैं। संसद भवन में पेलोसी की अगवानी संसद के उपाध्यक्ष त्साई ची-चांग ने की। ताइवान की संसद को संबोधित करते हुए पेलोसी ने कोविड से निपटने में उसके प्रयासों की तारीफ की है। पेलोसी ने कहा कि मैं यह स्पष् करना चाहती हूं कि अमेरिका ताइवान को छोड़कर नहीं जाएगा। हमें ताइवान के साथ दोस्ती पर गर्व है।

 अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पोलेसी ने ताइवान की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि हम अमेरिका और ताइवान के बीच संसदीय आदान-प्रदान को बढ़ाना चाहते हैं। नैंसी ने ताइवान को 'दुनिया के सबसे स्वतंत्र समाजों में से एक' बताया। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर चिप्स पर अमेरिकी बिल- जिसमें घरेलू सेमीकंडक्टर बनाने और विज्ञान अनुसंधान में बड़ा अमेरिकी निवेश होना है, ताइवान के साथ और अधिक सहयोग के लिए एक अच्छा अवसर था।


नैंसी पेलोसी ने कहा कि उनकी ताइवान यात्रा से वैश्विक सुरक्षा को बल मिलेगा। उन्होंने थिएनआनमन स्क्वायर नरसंहार का जिक्र करके बिना नाम लिए चीन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के तीन मकसद हैं। पहला, हमारे लोगों की और वैश्विक सुरक्षा, दूसरा अर्थव्यवस्था, और तीसरा सुशासन। उन्होंने कहा कि हम ताइवान का पूरा साथ हमेशा देंगे।


पेलोसी ने कहा कि जलवायु संकट से निपटने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। हम आपके नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहते हैं कि और चाहते हैं कि दुनिया आपको मान्यता दे। मेरी यात्रा मानवाधिकार को लेकर है, अन्यायपूर्ण व्यापार तरीकों और सुरक्षा के मुद्दे को लेकर है।

राष्ट्रपति वेन ने पेलोसी को दिया सर्वोच् नागरिक सम्मान
नैंसी पेलोसी ने ताइवान की संसद में भाषण देने के बाद राष्ट्रपति से त्साई इंग वेन से विस्तार से बातचीत की। ताइवान की राष्ट्रपति ने पेलोसी को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया। पेलोसी की यात्रा से ताइवानी राष्ट्रपति बहुत खुश नजर आईं। ताइवान की राष्ट्रपति ने कहा ि हमारा देश, वह हर प्रयास करेगा जो हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने कहा कि हमारा देश सैन् खतरों के आगे नहीं झुकेगा, उन्होंने कहा हम अपनी स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चीन ने ताइवान पर लगाए कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध
इस घटनाक्रम के बीच चीन ने ताइवान पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके तहत अब ताइवान चीन से बालू नहीं खरीद सकेगा। यही नहीं चीन ने ताइवान की कई कंपनियों से आयात पर रोक लगा दी है। चीन अब ताइवान से मछली और फल भी नहीं खरीदेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के इस कदम से ताइवान को निर्माण के मोर्चे पर काफी परेशानी हो सकती है।

लाइव फायर ड्रिल पर जापान ने जताई चिंता
उधर, जापान ने चीन के ताइवान की खाड़ी में लाइव फायर ड्रिल करने पर गहरी चिंता जताई है। जापान ने एक बयान जारी करके कहा कि चीन की सेना जिन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक सैन् अभ्यास करने जा रही है, वे जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में आते हैं। इस सैन् गतिविधि को देखते हुए जापान ने चीनी पक्ष से चिंता जताई है।

पेलोसी की यात्रा 'दुर्भाग्यपूर्ण' है, चीन चुप नहीं बैठेगा
ब्रिटेन में चीन के राजदूत झेंग ज़ेगुआंग ने ब्रिटिश सांसदों से अमेरिका का अनुकरण करने का आग्रह करते हुए कहा कि चाहे वह 'ताइवान को अपनी रक्षा करने में मदद करने' की बात हो या सांसदों की ताइवान की यात्रा करने की योजना हो, वे दोनों ही एक चीन सिद्धांत का गंभीर उल्लंघन है। चीनी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न् को तलब कर अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर दर्ज कराया। चीन के उप विदेश मंत्री जी फेंग ने कहा कि पेलोसी की यात्रा 'दुर्भाग्यपूर्ण' है। इसके गंभीर परिणाम होंगे, चीन चुप नहीं बैठेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.