ताइवान की पहली पनडुब्बी एकीकरण की लहर नहीं रोक सकती, चीन की सेना ने दी खुलेआम धमकी

Updated on 29-09-2023 01:04 PM
बीजिंग: चीन के रक्षा मंत्रालय ने ताइवान के अपनी पहली पनडुब्बी पेश करने करने को तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकीकरण की लहर को रोकने की कोशिश वाली कवायद है। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वू कियान ने ताइवान में स्वदेशी तौर पर निर्मित पहली पनडुब्बी के जलावतरण के संबंध में संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। ताइवान ने चीन के संभावित हमले के खिलाफ अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयासों के तहत पनडुब्बी को अपने बेड़े में शामिल किया है।

ताइवानी हथियारों पर बिफरा चीन

चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे मुख्य भूमि के साथ फिर से एकीकृत करना चाहता है। बीजिंग ने ताइवान को औपचारिक रूप से स्वतंत्रता की घोषणा करने और किसी भी विदेशी समर्थन के खिलाफ चेतावनी दी है। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू ने कहा कि ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के अधिकारी चाहे कितने भी हथियार बनाएं या खरीदें, वे राष्ट्रीय एकीकरण की सामान्य प्रवृत्ति को रोक नहीं पाएंगे या पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दृढ़ संकल्प, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत क्षमताओं को हिला नहीं पाएंगे।

ताइवान को फिर बताया चीन का हिस्सा


चीनी सेना की सरकारी वेबसाइट चाइना मिलिट्री न्यूज ने वू के हवाले से कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकीकरण की लहर को रोकने की कोशिश वाली कवायद है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने पनडुब्बी के जलावतरण पर प्रतिक्रिया में कहा कि ताइवान चीनी क्षेत्र का एक अविभाज्य हिस्सा है और ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों का एकीकरण साकार होना तय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.