टीटीपी-ISKP के खिलाफ कार्रवाई करो, नहीं तो हम करेंगे... बौखलाए बिलावल भुट्टो, तालिबान को दी गीदड़भभकी

Updated on 02-08-2023 02:22 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान और कभी उसके टुकड़ों पर पलने वाले तालिबानी आतंकियों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। पाकिस्‍तान के बार-बार गुहार लगाने के बाद तालिबान ने टीटीपी आतंकियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे बौखलाए पाकिस्‍तान के बड़बोले विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने तालिबानी आतंकियों को धमकी तक दे डाली है। बिलावल ने कहा कि अगर तालिबान सरकार कार्रवाई करने में फेल रहती है तो पाकिस्‍तान के पास अंतरराष्‍ट्रीय कानून के तहत 'आत्‍मरक्षा' के लिए अफगानिस्‍तान के अंदर छिपे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है।

इससे पहले पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर भी तालिबान को कार्रवाई की धमकी दे चुके हैं लेकिन उसके ऊपर कोई असर नहीं हुआ था। उल्‍टे तालिबान ने साफ कह दिया है कि टीटीपी के आतंकी पाकिस्‍तान की सीमा के अंदर हैं, अफगानिस्‍तान में नहीं। बिलावल ने तालिबान के डर से बाद में यह भी सफाई दी कि अफगानिस्‍तान के अंदर कार्रवाई उनकी सरकार का पहला नहीं बल्कि आखिरी विकल्‍प होना चाहिए। बिलावल ने तालिबान को एक बार फिर से दोहा समझौते की याद दिलाई।

आईएसकेपी-टीटीपी आतंकी जमकर बहा रहे खून


इससे पहले भी पाकिस्‍तान ने तालिबान को दोहा समझौते की याद दिलाई थी जिस पर तालिबान ने शहबाज सरकार की बोलती बंद कर दी थी। तालिबान ने कहा था कि दोहा समझौता उसने अमेरिका के साथ किया था, पाकिस्‍तान के साथ नहीं। दरअसल, दोहा समझौते के तहत तालिबानी आतंकियों ने लिखित में यह आश्‍वासन दिया था कि वह अफगानिस्‍तान की जमीन पर आतंकियों को पनाह नहीं देगा। साथ ही किसी भी आतंकी गुट को अफगानिस्‍तान की जमीन का इस्‍तेमाल करके किसी दूसरे देश पर हमला करने की अनुमति नहीं देगा।

बिलावल का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब टीटीपी और आईएसकेपी के आतंकी पाकिस्‍तान के अंदर जमकर खून बहा रहे हैं। अभी हाल में बाजौर में आईएसकेपी के आत्‍मघाती हमले में 54 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 200 लोग घायल हो गए थे। ये सभी लोग मौलाना फजलुर्रहमान की पार्टी के सदस्‍य थे जो सत्‍ताधारी पीडीएम में शामिल है। वहीं पिछले कई महीने से टीटीपी आतंकी पाकिस्‍तानी सेना का खून बहा रहे हैं। उन्‍होंने बड़ी संख्‍या में टीटीपी आतंकियों की हत्‍या की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.