तालिबान को फिर मिला पाकिस्तान का साथ

Updated on 06-09-2021 05:36 PM
नई दिल्ली। आतंकवादी संगठन तालिबान और आतंक का पनाहगार पाकिस्तान के बीच गठजोड़ के सबूत आए दिन देखने को मिल रहे हैं। तालिबानी लड़ाकों को जिस पंजशीर में स्थानीय विद्रोहियों द्वारा चुनौती मिल रही थी, वहां मदद करने के लिए पाकिस्तानी वायु सेना पहुंच गई। खबर आ रही है कि यहां ड्रोन की मदद से बमबारी भी की गई है। 
पाकिस्तानी ड्रोन ने स्मार्ट बमों का इस्तेमाल कर पंजशीर पर बमबारी की है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख ने तालिबान नेताओं से मिलने, सुरक्षा और सीमा मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अफगानिस्तान का दौरा किया था। उनके दौरे के बाद ही पाकिस्तानी वायु सेना ने पंजशीर में बम बरसाए हैं।  तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने मुलाकात के बारे में कहा था कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस एजेंसी के महानिदेशक फैज हमीद ने एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और तालिबान के कब्जे से लेकर अफगानिस्तान में नई सरकार बनाने के उनके प्रयासों तक के हालिया बदलावों के बारे में बातचीत की। आपको बता दें कि पाकिस्तानी वायुसेना ने बलूचिस्तान में अफगानिस्तान से लगी अपनी पूर्वी सीमा पर स्थित एक वायुसैनिक अड्डे को सक्रिय कर दिया है। वहीं, कोटली और रावलकोट में भारतीय सरहद से सटे इलाकों में दो उपग्रह अड्डों को भी सक्रिय मोड में रहने को कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना के पास 12-12 सक्रिय वायुसैनिक और उपग्रह अड्डे हैं। वह इन अड्डों को समय-समय पर सक्रिय मोड में रहने का निर्देश जारी करती रहती है। फरवरी 2019 में बालाकोट में भारतीय सेना के हवाई हमलों के बाद उसकी ओर से अड्डों को सक्रिय किए जाने के मामलों में वृद्धि हुई है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान वायुसेना के सभी अड्डे भारतीय सेना के राडार पर हैं। अधिकारी उनमें होने वाली हलचलों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.