सैन्य साजो-सामान निष्क्रिय करने अमेरिका से नाराज तालिबान, बोला- हमारे साथ धोखा हुआ

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद  अमेरिकी सेना 31 अगस्त को वापस चली गई। इसके बाद काबुल हवाई अड्डे के चौराहे पर तालिबान लड़ाकों ने मार्च कर जश्न मनाया और इस मौके पर हवा में फायरिंग भी  की थी लेकिन अब उनकी ये खुशी कहीं ना कहीं काफूर होती नजर आ रही है। दरअसल कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया था कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में कई करोड़ डॉलर्स के हथियारों को अफगानिस्तान में ही छोड़ दिया है और इससे तालिबान को सैन्य तौर पर बहुत फायदा हो सकता है लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान को लगता है कि इस मामले में उनके साथ 'धोखाधड़ी' की गई है।
तालिबान का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है क्योंकि अमेरिकी सैनिकों ने काबुल से जाने से पहले सैन्य हेलीकॉप्टरों और विमानों को खराब कर दिया है और ये एयरक्राफ्ट्स अब चलाने के हालातों में नहीं हैं। तालिबानी लड़ाकों को उम्मीद थी कि वे इन सैन्य विमानों का इस्तेमाल अपने लिए कर सकेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
एक तालिबानी प्रवक्ता ने कहा, हम मानते हैं कि अमेरिकियों द्वारा छोड़े गए सैन्य हथियार राष्ट्रीय संपत्ति है और चूंकि अब हम देश पर राज कर रहे हैं और हमारी सरकार अफगानिस्तान में हैं, ऐसे में ये हमारे लिए काफी काम आ सकते थे। ज्ञात हो कि तालिबान के पास अब 48 विमान रह गए हैं। हालांकि इनमें से कितने विमान अच्छी कंडीशन में हैं, इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। बता दें कि 31 अगस्त की सुबह काबुल एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों के हालात काफी अस्त-व्यस्त थे। टर्मिनल के अंदर कपड़े, सामान और दस्तावेजों के ढेर बिखरे पड़े थे। अमेरिकी फोर्स द्वारा इस्तेमाल किए गए सीएच-46 हेलीकॉप्टर्स भी पार्क किए हुए देखे जा सकते थे। अमेरिकी मिलिट्री ने कहा था कि उन्होंने 27 हमवीज और 73 एयरक्राफ्ट्स को काबुल एयरपोर्ट छोड़ने से पहले निष्क्रिय किया था। 
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस मामले में कहा कि उनकी तकनीकी टीम हवाईअड्डे की 'मरम्मत और सफाई' कर रही है और उन्होंने लोगों को फिलहाल इस इलाके से दूरी बनाने की सलाह दी है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान जुमे की नमाज के बाद दुनिया के सामने अपनी सरकार का ऐलान कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तालिबान ने नई सरकार के गठन की तैयारियां की पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पैलेस में एक भव्य समारोह होगा और मुल्ला हिब्तुल्ला अखुंदजदा ही अफगानिस्तान का नया सुप्रीम लीडर होगा। 
कुछ विशेषज्ञों का ये भी मानना है कि तालिबान को अफगानिस्तान की सरकार चलाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अब तक ये संगठन अफगानिस्तान के ग्रामीण इलाकों में विद्रोह करने में ही समय बिताता आया है। इसके अलावा हक्कानी नेटवर्क भी अफगानिस्तान में अपनी पैठ मजबूत कर रहा है और पंजशीर में एंटी तालिबान फोर्स भी सक्रिय है। ऐसे में तालिबान के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.