तालिबान ने आईएसआई के करीबी कारी बरयाल को काबुल का गवर्नर बनाया

Updated on 18-11-2021 09:18 PM

काबुल अफगानिस्तान में तालिबान की हुकूमत अब पूरी तरह से काबिज हो गई है। काबुल में भारतीय दूतावास पर हमला करने वाले आतंकी को तालिबान ने अब अफगानिस्तान की राजधानी का नया गवर्नर नियुक्त किया है। अल-कायद और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से करीबी रखने वाले कारी बरयाल को काबुल का गवर्नर नियुक्त करने का फैसला संभवतः भारत के पक्ष में नहीं जाएगा।

 बरयाल को लगातार ईरान के विद्रोही गुट की तरफ से हमलों को अंजाम देने के लिए पैसे मिलते रहते हैं। इतना ही नहीं बरयाल का नेटवर्क इतना मजबूत है कि वह अक्सर तालिबान, अल-कायदा, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उज्बेकिस्तान, इस्लामिक जिहाद यूनियन, तुर्कीस्तान इस्लामिक पार्टी और हिज्ब--इस्लामी गुलबुद्दीन जैसे संगठनों के लड़ाकों से काबुल में हमले करवाता रहा है। माना जाता है कि बरयाल की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटलिजेंस यानी आईएसआई और उसके सहयोगी गुटों से करीबी रिश्ते हैं।

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, बरयाल और उसका नेटवर्क पाकिस्तान से हथियार, विस्फोटक और आत्मघाती दस्तों को काबुल तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं। बता दें कि बरयाल ऐसा दूसरा बड़ा नाम है जिसे काबुल पर हमला करने के बाद तालिबान की तरफ से नियुक्त किया गया है।

विदेश सेइससे पहले काबुल पर हमला करने वाले मुल्लाह ताज मीर जवाल को भी तालिबान ने खुफिया एजेंसी में अहम जिम्मेदारी दी थी। भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला नई दिल्ली को पसंद नहीं आया है। संभवतः यह नियुक्ति भारत और तालिबान के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों के लिए और संकट पैदा कर सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.