तालिबान ने लड़कियों के यूनिवर्सिटी में पढ़ने पर लगाई रोक:छात्रा ने जान दे दी, तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र

Updated on 22-12-2022 06:25 PM

अफगानिस्तान में लड़कियों को यूनिवर्सिटी में पढ़ने से रोकने के तालिबानी आदेश के बाद वहां बुधवार को कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। सबसे ज्यादा छात्र कंधार और जलालाबाद विश्व विद्यालय के बाहर जुटे। एक छात्रा ने तो आत्महत्या भी कर ली। जलालाबाद में मेडिकल छात्रों ने परीक्षा के पर्चे फाड़े और नारे लगाए, ‘या तो सभी या कोई नहीं’।

छात्रों का कहना है कि तालिबान ने आश्वासन के बावजूद लड़कियों के अधिकार छीन लिए। 3 महीने में विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा भी होनी है। अफगानिस्तान विमेंस यूनिटी एंड सॉलिडेरिटी ग्रुप की महिलाओं ने काबुल में प्रदर्शन किया। तालिबान ने बल प्रयोग कर उनको हटा दिया और सफाई दी कि सही माहौल बनने पर फिर पढ़ाई शुरू की जाएगी। अफगानिस्तान के निर्वासित सांसद नाहिद फरीद ने कहा, यह अफगान महिलाओं के लिए बुरे सपने जैसा है।

20 साल में जो मिला, वो सब छिन गया
अफगान महिला अधिकार कार्यकर्ता खदीजा अहमदी ने कहा, महिलाओं को पिछले 20 साल में जो अधिकार मिले थे, वे सारे छीन लिए गए। महिला कर्मचारियों को पहले ही हटाया जा चुका है। अफगान शिक्षाविद् अहमद फरहाद ने कहा, तालिबान को डर है कि महिलाएं पढ़ गईं तो उनकी कट्‌टरपंथी विचारधारा का विरोध करेंगी।

तालिबान के फैसले पर दुनिया चिंतित
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस फैसले की कड़ी निंदा की गई है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा, यह महिलाओं को अफगान समाज से मिटाने की साजिश है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, तालिबान जब तक लोगों के अधिकारों का सम्मान नहीं करेगा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय का सदस्य नहीं बन सकेगा। इस्लामिक सहयोग संगठन ने भी इस फैसले की निंदा करते हुए फैसला बदलने की चेतावनी दी है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.