तालिबान का अफगान नागरिकों पर अत्याचार का नया दौर शुरू

Updated on 13-09-2021 09:01 PM
काबुल । तालिबान की कार्यकारी सरकार गठन के बाद अफगानिस्तान में आमजन पर अत्याचार और शोषण का सिलसिला अनवरत जारी है। हालही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो शख्स किसी पर कोड़े बरसाते हुए नजर आ रहे हैं और महिला के चीखने की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि गाड़ी के पीछे छिपे होने के चलते यह देख पाना मुश्किल है कि इस अत्याचार का शिकार कौन हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान का है। तालिबानी लड़ाके अफगान महिलाओं पर कोड़े बरसा रहे हैं और वह दर्द से चीख रही है। वीडियो में एक गाड़ी और आसपास कुछ लोग खड़े देखे जा सकते हैं। अभी तक ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा चुके हैं जो तालिबान के अत्याचारों का दावा करते हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों पर तालिबान को गोली बरसाते हुए भी देखा जा चुका है।
इससे पहले खबर आई थी कि तालिबान लड़ाकों ने अफगानिस्तान के दो पत्रकारों को अगवा कर बुरी तरह से पिटाई की है। कैद से रिहा होने के बाद इन दोनों पत्रकारों ने तालिबान के जुल्म की दास्तां पूरी दुनिया को सुनाई। तालिबान पिछले कई महीनों से इनकी रिपोर्टिंग को लेकर काफी भड़का हुआ था। अब यहां की सत्ता पर कब्जे के बाद तालिबान लड़ाकों ने इस वेबसाइट के दो पत्रकारों तकी दरयाबी और नेमातुल्लाह नकदी को अगवा कर उनकी काफी पिटाई की है। दोनों पत्रकारों को तालिबान ने इतनी बुरी तरह से पीटा है कि उनके शरीर पर जख्म के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि तालिबान लड़ाके पकड़ने के बाद दोनों को अलग-अलग कमरे में लेकर गए और बुरी तरह से पिटाई की। दोनों पत्रकारों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। तालिबान ने अभी इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.