तालिबानी अब पाकिस्तान के 150 परमाणु बमों पर जमा सकते हैं कब्जा

Updated on 28-09-2021 08:48 PM

वॉशिंगटन अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अब तालिबानियों के हौंसले बुलंद हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल् ट्रंप के सुरक्षा सलाहकार रह चुके जॉन बोल्टन ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान के 150 परमाणु बमों पर कब्जा जमा सकते हैं। बोल्टन ने कहा कि अगर इस्लामिक कट्टरपंथी पाकिस्तान पर कब्जा कर लेते हैं तो परमाणु हथियार तालिबान के हाथ लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद अब उनके पाकिस्तान पर कब्जे की आशंका बढ़ गई है। जॉन बोल्टन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'तालिबान का अब अफगानिस्तान पर नियंत्रण हो गया है जिससे आतंकियों के पाकिस्तान पर कब्जा करने का खतरा बढ़ गया है। इसका मतलब है कि 150 परमाणु बम आतंकियों के हाथों में जा सकता है।' इससे पहले अमेरिका के अफगानिस्तान से हटने के बाद अफगान सेना को दिए गए अरबों डॉलर के अत्याधुनिक हथियार तालिबान के हाथ में गए थे।


अब तालिबानी आतंकियों के पाकिस्तान पर कब्जे का खतरा मंडराने लगा है। पाकिस्तान के पास करीब 160 परमाणु बम हैं। इसके अलावा उसके पास जमीन आधारित 102 मिसाइलें हैं। पाकिस्तान ने अमेरिका से एफ-16 फाइटर विमान खरीदा है जिसमें 24 परमाणु लॉन्चर्स भी मौजूद हैं। जॉन बोल्टन ट्रंप के शासन काल में अप्रैल 2018 से लेकर सितंबर 2019 तक उनके सुरक्षा सलाहकार रह चुके हैं। बोल्टन ने यह आशंका ऐसे समय पर जताई है जब पाकिस्तान में तालिबानी प्रभाव तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। यही नहीं तालिबान समर्थक पाकिस्तान के कट्टरपंथी मौलाना अब अपने देश में भी इस्लामी शरिया कानून को लागू करने की मांग करने लगे हैं। इस्लामाबाद के सबसे कुख्यात मदरसे जामिया हफ्सा में लगे तालिबान के झंडे को उतारने के लिए जब पाकिस्तानी पुलिस पहुंची तो उसे मौलाना अब्दुल अजीज और छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं मौलाना ने दावा किया कि इस्लामाबाद प्रशासन ने शरिया लागू करने की मांग को मान लिया है।


एक रिपोर्ट के अनुसार, जब इस्लामाबाद पुलिस जामिया हफ्सा की इमारत पर तालिबान के झंडे उतारने पहुंची तो उसे भारी विरोध का सामना करना पड़ा। खुद मौलाना अब्दुल अजीज पुलिस के सामने खड़े हो गए। इसके बाद पुलिस टीम झंडों को बिना उतारे ही वापस लौट गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अब्दुल अजीज पुलिसकर्मियों को लताड़ते हुए दिखाई देते हैं। वायरल वीडियो में मौलाना अब्दुल अजीज जामिया हफ्सा के अंदर पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नौकरी छोड़ने तक की समझाइश दे दी। मौलाना ने धमकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान तालिबान आप सभी को सबक सिखाएगा। पुलिस को तालिबान के झंडे हटाने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में मदरसे की बुर्का पहने छात्राएं छत पर मौजूद थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.