तालिबान ने पाकिस्तानी JF-17 लड़ाकू विमान को मार गिराने का किया दावा, रक्षा मंत्रालय ने कहा- 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गये

Updated on 27-02-2026 12:25 PM
काबुल/पाकिस्तान: अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पिछले हफ्ते किए गये पाकिस्तानी हमले के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च करने की बात कही है। वहीं टोलो न्यूज ने अफगानिस्तान सुरक्षा बलों के हवाले से पाकिस्तान के जेएफ-17 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। टोलो न्यूज ने अफगानिस्तान सुरक्षा बलों के हवाले से बताया है कि अफगान सेना ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया है जो अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुस आया था। तालिबान से जुड़े कई मीडिया अकाउंट से पाकिस्तानी विमान को मार गिराने का दावा किया गया है। दावा किया गया है कि तालिबान के एंटी-एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान के विमान पर हमला किया होगा।अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में दावा किया गया है कि डूरंड लाइन पर पाकिस्तान की मिलिट्री सरकार की चौकियों के खिलाफ अफगान सेना का जवाबी ऑपरेशन, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ फसीहुद्दीन फितरत के आदेश पर 12:00 बजे खत्म हो गया। बयान के मुताबिक ऑपरेशन में पाकिस्तान की मिलिट्री सरकार के 55 सैनिक मारे गए हैं। अफगान सेना ने कई पाकिस्तानी सैनिकों के शवों को जब्त कर लिया है। इसके अलावा कई पाकिस्तानी सैनितकों को जिंदा पकड़ने का भी दावा तालिबान ने किया है।
पाकिस्तान और तालिबान में चली रातभर जंग
अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया कि ऑपरेशन के दौरान अफगान सेना ने मिलिट्री सरकार के दो हेडक्वार्टर और 19 चेक पोस्ट पर कब्जा कर लिया है। बयान में बताया गया कि ऑपरेशन में आठ अफगान सैनिक "शहीद" हो गए और 11 दूसरे घायल हो गए हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि तोरखम में लौटने वालों के लिए एक टेम्पररी कैंप पर पाकिस्तान सेना के एयरस्ट्राइक में महिलाओं और बच्चों समेत 13 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये ऑपरेशन अफगान इलाके पर पाकिस्तान की मिलिट्री सरकार के हालिया एयरस्ट्राइक के जवाब में किए गए थे।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि "पाकिस्तान शांति और इलाके की एकता से कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी सेना का जवाब पूरी तरह और निर्णायक है। जो लोग हमारी शांति को कमजोरी समझने की गलती करेंगे, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा। और कोई भी हमारी पहुंच से बाहर नहीं होगा।"वहीं, अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद का कहना है कि कंधार और हेलमंद में डूरंड काल्पनिक लाइन पर पाकिस्तानी मिलिट्री शासन की सुरक्षा चौकियों पर भी ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। इससे पहले, जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा था कि पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बदला लेने वाले हमलों के बाद पाकिस्तानी मिलिट्री शासन ने काबुल, कंधार और पक्तिया में कुछ जगहों पर बमबारी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना के हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पाकिस्तान के अंदर कई चौकियों पर भीषण हमले
टोलो न्यूज ने एक वीडियो दिखाया है जिसमें कुनार के नवपास इलाके में इस्लामिक अमीरात ऑफ़ अफगानिस्तान की सेना के जवाबी ऑपरेशन को दिखाया गया है। इसमें पाकिस्तान सेना के एक मिलिट्री पोस्ट को जलते हुए देखा जा सकता है। डूरंड लाइन पर पाकिस्तान की सेना के कई चौकियों हमलों का वीडियो जारी किया गया है। अफगानिस्तान की सेना के सीनियर सोर्स के हवाले से अलजजीरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार के हमलों में 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और 13 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। अफगान तालिबान का कहना है कि ये हमले रविवार को बॉर्डर पर पाकिस्तानी हमलों का बदला लेने के लिए किए गए थे। हालांकि ये रिपोर्ट कल देर शाम की है और रातभर दोनों पक्षों के बीच जंग जारी रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.