तालिबान ने बंद किया काबुल विश्वविद्यालय, सिर्फ पुरुष कर्मचारियों को ही आफिस व रिसर्च संबंधी काम की छूट

Updated on 02-10-2021 09:45 PM

काबुल तालिबान के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते कहा था कि अफगानिस्तान के सरकारी विश्वविद्यालयों में महिलाओं के पढ़ने और पढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दियाया जाएगा। दोनों की कक्षाएं अलग-अलग लगाई जानी चाहिए। अब काबुल विश्वविद्यालय को महिलाओं और पुरुष दोनों के लिए बंद कर दिया गया है।

बुधवार को विश्वविद्यालय कैंपस में सन्नाटा पसरा रहा और छात्र छात्राओं को घर वापस भेज दिया गया। सभी कक्षाएं सस्पेंड कर दी गईं और सिर्फ पुरुष कर्मचारियों को ही ऑफिस और रिसर्च संबंधी काम करने की छूट दी गई। काबुल यूनिवर्सिटी का अचानक बंद होना तालिबान की कठोर शिक्षा नीति को दिखाता है। जिसके मुताबिक महिलाओं को सिर्फ पारंपरिक कपड़ों में ही कॉलेज आने की अनुमति दी जाएगी और उन्हें पुरुषों से अलग रखा जाएगा।


तालिबान की ओर से नियुक्त काबुल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति ने इस हफ्ते ट्वीट कर कहा जब तक सभी के लिए एक इस्लामिक वातावरण नहीं बनाया जाता, महिलाओं को ही यूनिवर्सिटी में पढ़ने की इजाजत दी जाएगी और ही काम करने की। उन्होंने कहा इस्लाम सबसे पहले। सरकार के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा कि अधिकारी महिला छात्रों के लिए एक शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने की योजना पर काम कर रहे हैं।

वॉशिंगटन पोस्ट से बात करते हुए करीमी ने कहा कि योजना को अंतिम रूप दिए जाने के बाद उन्हें उनकी पढ़ाई जारी रखने की अनुमति दी जाएगी। बुधवार को काबुल यूनिवर्सिटी की कई महिला छात्रों और टीचरों को घर वापस भेज दिया गया। उन्होंने तालिबान के इस फैसले पर चिंता जताई।


तालिबान ने अफगानिस्तान के कॉलेज और यूनिवर्सिटी की तस्वीर को पूरी तरह से बदल दिया है। नियमों की एक लंबी सूची जारी की गई है जिसका पालन करते हुए कई प्राइवेट कॉलेज अलग-अलग क्लास चलाने को मजबूर हैं या लड़के लड़कियों के बीच पर्दा लगाकर उन्हें पढ़ा रहे हैं। तालिबान ने लड़के और लड़कियों के आने-जाने के समय से लेकर रास्तों तक को अलग करने के लिए कहा है, ताकि उन्हें एक-दूसरे से घुलने-मिलने से रोका जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.