अफगानिस्तान में तालिबान के काफिले पर हमला, दो की मौत

Updated on 05-07-2022 12:10 AM

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान के काफिले पर सोमवार सुबह गोलियां बम बरसाकर हमला किया गया। हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन से ज्यादा तालिबान सदस्य जख्मी हो गए। घटना में एक हमलावर भी मारा गया।

तालिबान की अल-फारूक कोर के सदस्यों को हेरात शहर स्थित तालिबान के केंद्र में ले जा रही मिनी बस पर घात लगाकर हमला किया गया। कुछ बंदूकधारियों ने पश्चिम हेरात प्रांत में यह हमला करते हुए सिर्फ गोलियां बरसाईं, बल्कि बम धमाके भी किये। घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गयी। जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हेरात प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

हेरात पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शाह रसूल ने बताया कि हेरात के चौथे पुलिस जिले में सोमवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने वाहन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि घटना में एक हमलावर भी मारा गया। उन्होंने कुछ नागरिकों सहित कई अन्य लोगों के घायल होने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दो तालिबानों के मारे जाने और दो दर्जन से अधिक तालिबानों के घायल होने की जानकारी दी है। घायलों को हेरात के केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.