तालिबानी रक्षामंत्री मुल्ला याकूब ने पाकिस्तान को दी धमकी

Updated on 25-04-2022 08:54 PM

काबुल पाकिस्तान के पड़ोसी अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद लगातार गहराता जा रहा और इसके चलते यहां तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच अफगानिस्तान के कार्यकारी तालिबानी रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब ने शहबाज शरीफ सरकार को धमकी दे डाली।

तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला याकूब ने कहा कि तालिबानी प्रशासन पड़ोसी देशों से 'आक्रमण' को बर्दाश् नहीं करेगा। इससे पहले तालिबान ने हवाई हमलों को लेकर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी। कुनार और खोस् प्रांतों में हुए पाकिस्तानी हवाई हमले में दर्जनों की तादाद में अफगान लोग मारे गए थे जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

मुल्ला याकूब ने अपने पिता के एक कार्यक्रम में कहा, 'हम दुनिया और पड़ोसी देशों से चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। यह उनकी ओर से कुनार में हमारे क्षेत्र पर आक्रमण का स्पष् उदाहरण है। हम आक्रमण को सहन नहीं कर सकते हैं। हमने हमल को सहन किया है। हमने इसे अपने राष्ट्रीय हितों की वजह से सहन किया है लेकिन अगली बार हम इसे सहन नहीं करेंगे।' इस बीच पाकिस्तानी वायुसेना के फाइटर जेट एक बार फिर से अफगान सीमा में घुसने की खबर आई है। इसके जवाब में तालिबानी सेना ने एंटी एयरक्राफ्ट गन का इस्तेमाल किया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने याकूब के बयान में कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान से लंबे समय तक संबंध बनाए रखना चाहता है ताकि शांति को सुनिश्चित किया जा सके। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा, 'पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भाईचारे वाला संबंध था।

 सरकारें और लोग दोनों ही आतंकवाद को गंभीर खतरे के रूप में देखते हैं और लंबे समय से इससे पीड़ित रहे हैं। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि दोनों ही देश सार्थक तरीके से प्रासंगिक माध्यमों से सीमापार आतंकवाद का सामना करने के लिए सहयोग करेंगे। साथ अपनी जमीन पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।' इससे पहले तालिबानी प्रशासन ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान के राजदूत को तलब करके हवाई हमलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तानी हमले में अफगानिस्तान के 36 से ज्यादा लोग मारे गए थे। संयुक् राष्ट्र की बच्चों से जुड़ी संस्था ने कहा था कि पाकिस्तानी सेना के हमले में 20 बच्चे मारे गए थे। तालिबान और पाकिस्तान के बीच कई बार सीमा पर गतिरोध हो चुके हैं और डूरंड लाइन पर हालात तनावपूर्ण हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.