तालिबान की अमेरिका से मांग, अफगानिस्तान की संपत्ति करें मुक्त

Updated on 20-12-2021 08:04 PM

इस्लामाबाद अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका को अफगानिस्तान के अरबों डालर को मुक्त कर देना चाहिए क्योंकि देश को नकदी की सख्त जरूरत है। अफगानिस्तान पर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआइसी) के विशेष सत्र में अमीर खान मुत्ताकी ने कहा कि अफगानिस्तान की सरकार को कमजोर करने से किसी को फायदा नहीं होगा।

सूखे, कोरोना वायरस और विदेशी सहायता के बंद होने से अफगानिस्तान की पहले से ही नाजुक आर्थिक स्थिति अब और अधिक खराब हो गई है। उन्होंने इस्लामिक सहयोग संगठन के सदस्यों से अफगान लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने का आह्वान किया है। गौरतलब हैकि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अफगानिस्तान के 38 मिलियन (3.8 करोड़) लोगों में से आधे से अधिक भोजन की कमी का सामना कर रहे हैं।

मुत्ताकी ने कहाकि अफगान लोग शायद ही कोरोना महामारी और सूखे से प्रभावित हुए हों। अफगानिस्तान के 9.5 बिलियन डालर (लगभग 10 अरब डालर) से अधिक के फंड को फ्रीज कर दिया गया है और विश्व बैंक, एशियाई बैंकों और आइएमएफ की विदेशी सहायता भी रोक दी गई है। सभी विदेशी वित्त पोषित परियोजनाओं को भी रोक दिया गया है, जो शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्रभावित करते हैं।

 इसकी वजह से लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने अभी तक कट्टरपंथी इस्लामी समूह तालिबान को मान्यता नहीं दी है। अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकों की वापसी के बीच तालिबान ने अगस्त में अफगानिस्तान पर नियंत्रण हासिल कर लिया था। तालिबान द्वारा देश पर नियंत्रण पाने और सहायता पर निर्भर अर्थव्यवस्था के प्रभावी रूप से ध्वस्त होने के बाद वाशिंगटन ने अफगान केंद्रीय बैंक से संबंधित लगभग 9.5 बिलियन अमरीकी डालर (लगभग 10 अरब डालर) की संपत्ति जब्त कर ली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.