गुरुद्वारे में घुसे तालिबानी, कैमरे तोड़े, गार्ड्स को बंधक बनाया

Updated on 07-10-2021 07:48 PM

काबुल अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कार्ते परवान के अंदर हथियारबंद तालिबानी लड़ाके दाखिल हो गए और गार्ड्स को हिरासत में ले लिया। इन लोगों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। इसके बाद वहां से चले गए। काबुल का यह गुरुद्वारा तालिबान का शासन आने के बाद सिखों और हिंदुओं के लिए पनाहगाह बना था और तब तालिबान ने आश्वासन दिया था कि यहां के लोगों की सुरक्षा की जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 15-16 हथियारबंद अज्ञात लोग गुरुद्वारे के अंदर पहुंच गए। इन लोगों ने तीन गार्ड्स के हाथ-पैर बांध दिए। उन्होंने बाहर जाते हुए सीसीटीवी भी तोड़ दिए। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई और मामले की जांच की जा रही है। घटना में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। इससे पहले इंडिया वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि हथियारबंद तालिबानी अधिकारी गुरुद्वारे में दाखिल हुए थे। उनका कहना है कि पवित्र स्थान का अपमान भी किया गया है और उसे नुकसान भी पहुंचाया गया है।

 उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय से मामले में दखल देने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि देश में हिंदू और सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पहले दावा किया जा रहा था कि अफगान सिखों को बंधक बनाया गया है लेकिन बाद में साफ किया गया कि बंधक बनाए गए तीनों गार्ड्स मुस्लिम थे।

तालिबान पर इस्लामिक कट्टरपंथ की लाइन पर चलते हुए दूसरे धर्मों के अपमान के आरोप लगते रहे हैं लेकिन संगठन ने हाल में खुद के बदलने का दावा किया है। अफगानिस्तान के युद्धग्रस्त इलाकों में दशकों से अल्पसंख्यक अफगान सिखों और हिंदुओं के ऊपर अत्याचार जारी है। खासकर पकतिया का इलाका 1980 के दशक से मुजाहिदीन और तालिबान, हक्कानी समूह का गढ़ हुआ करता था। तालिबान का आतंक यहां इस कदर था कि अफगानिस्तान की सरकार का यहां कोई दखल नहीं था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.