तालिबान लड़ाकों ने नार्दर्न अलायंस के 20 सहयोगियों को मौत के घाट उतारा

Updated on 15-09-2021 05:02 PM
काबुल । अफगानिस्तान के पंजशीर घाटी में तालिबान ने 20 लोगों की हत्या कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ितों में एक दुकानदार और दो बच्चों का पिता शामिल है। तालिबानी लड़ाकों ने उस पर नार्दर्न अलायंस को सिम कार्ड बेचने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी।  स्थानीय लोगों ने बताया कि वह तालिबान के आने के बाद भी नहीं भागा। तालिबान लड़ाकों ने उसे हिरासत में लिया और उस पर नार्दर्न अलायंस के लड़ाकों को सिम कार्ड देने का आरोप लगाया। उसने बताया कि वह एक गरीब दुकानदार है और उसका इस जंग से कोई लेना-देना नहीं है। तालिबान ने नार्दर्न अलायंस को सिम कार्ड बेचने के गंभीर आरोप बताते हुए उसे गोलियों से भून डाला। तालिबान लड़ाकों ने हत्या के बाद उसके शव को घर में डाल दिया। 
इस बीच, पंजशीर घाटी में तालिबान और नार्दर्न अलायंस के बीच अब भी छिटपुट संघर्ष जारी है। इससे पहले भी पंजशीर से एक वीडियो सामने आया था। जिसमें तालिबानी लड़ाके एक युवक को सड़क पर गोलियों से भून रहे हैं। युवक पर नॉर्दर्न अलायंस की सेना में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। हालांकि मारे गए युवक ने तालिबानियों को अपना आईडी कार्ड दिखाया, लेकिन लड़ाकों ने उसे मानने से इनकार कर दिया। 
अफगानिस्तान पर नियंत्रण के बाद तालिबान ने आम लोगों पर बदले की कार्रवाई न करने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद भी आम लोगों की हत्या किए जाने की खबरें लगातार आ रही हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि वह महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करते हैं। उन्होंने मानवाधिकार हनन की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पंजशीर में तालिबान लड़ाके किसी भी तरह का वॉर क्राइम नहीं कर रहे हैं। मुजाहिद ने मानवाधिकार संगठनों को पंजशीर आने और हत्या के आरोपों की जांच करने की इजाजत देने की बात भी कही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.