तालिबान ने बनाई आत्मघाती बम हमलावरों की बटालियन

Updated on 03-10-2021 07:41 PM

काबुल अफगानिस्तान में कब्जे और राज कायम होने के बाद तालिबानी आतंकियों के हौंसले बुलंद हैं।अब तालिबानियों ने आत्मघाती बम हमलावरों की खतरनाक बटालियन बनाई है जिसे अफगानिस्तान से लगती ताजिकिस्तान और चीन की सीमा पर तैनात किया जाएगा।

इन हमलावरों को खासतौर पर बदख्शान प्रांत में तैनात किया जाएगा। बदख्शान प्रांत के उप गवर्नर मुल्ला निसार अहमद अहमदी ने देश के पूर्वोत्तर इलाके में इस बटालियन को बनाए जाने के बारे में जानकारी दी। खबरों के मुताबिक अहमदी ने कहा कि इस बटालियन का नाम लश्कर--मंसूरी है और इसे देश की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। उसने कहा कि यही बटालियन पिछली अफगान सरकार के सुरक्षा बलों के खिलाफ आत्मघाती हमले करेगी। अहमदी ने कहा, 'अगर यह बटालियन होती तो अमेरिका की हार मुमकिन नहीं थी।' उसने कहा कि ये हमलावर विस्फोटकों से भरी जैकेट पहनेंगे और बिना किसी डर के अपने लक्ष् को तबाह कर देंगे।


खबरों के मुताबिक लश्कर--मंसूरी के अलावा बद्री 313 एक और बटालियन है जिसमें आत्मघाती बम हमलावरों को शामिल किया गया है। बदरी 313 बटालियन को काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है और उसके पास वे सभी हथियार और उपकरण हैं जो किसी कमांडो दस्ते के पास होते हैं। इन तालिबानी कमांडोज के बारे में कहा जा रहा है कि अत्यंत प्रशिक्षित हैं और अमेरिकी हथियारों से लैस हैं। तालिबानी कमांडो के पास बेहद घातक अमेरिकी एम-4 राइफल, बॉडी आर्मर, नाइट विजन डिवाइस, बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियारों से लैस हम्वी गाड़ी है।


ये कमांडो एम-4 राइफल का इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि अन् तालिबानी लड़ाके एके-47 के साथ नजर आते हैं। तालिबानी फाइटर जहां पगड़ी पहनकर युद्ध कर रहे हैं वहीं बदरी बटालियन के कमांडो हेल्मेट और काला चश्मा पहने दिख रहे हैं। बदरी बटालियन के कमांडो ने सलवार कमीज की जगह पर वर्दी पहन रखी है। इन तालिबानियों ने लड़ाई में इस्तेमाल िए जाने वाले जूते पहन रखे हैं। इन्हें देखकर कोई नहीं अनुमान लगा पा रहा है कि ये तालिबानी हैं या किसी देश की सेना के कमांडो। अब ये तालिबानी काबुल की सड़कों पर गश् लगा रहे हैं। अफगान मीडिया के मुताबिक इन बदरी कमांडो को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिहाज से तैनात किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.