'तालिबान सरकार अवैध, नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट का ऐलान हम समानांतर सरकार चलाएंगें

Updated on 09-09-2021 05:50 PM
काबुल । अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने सरकार बना ली हो, लेकिन पंजशीर प्रांत के लड़ाकों ने हार नहीं मानी है। नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (एनआरएफ) ने घोषणा की हैं कि वह अफगानिस्तान में समानांतर सरकार चलाएगा और तालिबानी सरकार को नहीं मानेगा। 
बता दें कि पंजशीर अफगानिस्तान का इकलौता ऐसा प्रांत है, जहां तालिबान पूरी तरह कब्जा नहीं कर सका है।तालिबान ने पंजशीर के कुछ इलाकों में कब्जा जमाया था लेकिन पंजशीर के लड़ाकों ने अभी हार नहीं मानी है और पहाड़ियों पर से तालिबानी लड़ाकों पर वे लोग हमले कर रहे हैं। 
नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट जिसे नॉर्दन अलायंस भी कहते है, उसकी अगुवाई अहमद मसूद कर रहे हैं।मंगलवार रात को तालिबान ने अपनी नई कैबिनेट का ऐलान पर प्रतिक्रिया देकर अहमद मसूद ने ऐलान किया कि वे लोग अफगान में समानांतर सरकार चलाएंगे।बताया गया कि इसके लिए फिलहाल नेताओं से विचार-विमर्श हो रहा है।एनआरएफ ने तालिबान की केयरटेकर सरकार को एनआरएफ अवैध और अफगान के लोगों से दुश्मनी निकालने वाला बताया है।एनआरएफ ने अपने बयान में तालिबान को अफगान के साथ-साथ पूरी दुनिया के खतरा बताया है।इससे पहले नॉर्दन अलायंस ने संयुक्त राष्ट्र , संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, ईयू, सार्क,ओआईसी आदि संस्थाओं से अपील की थी कि वे लोग तालिबान को किसी भी तरह का सहयोग ना दें।अफगान सरकार में मंत्री रहे सलाहुद्दीन रब्बानी ने भी तालिबान द्वारा गठित सरकार की निंदा की थी।उन्होंने दावा किया था कि यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.