यूएन के टॉप अधिकारी से तालिबानी नेता मुल्ला बरादर ने की मुलाकात

Updated on 06-09-2021 05:36 PM
नई दिल्ली। दुनिया के सामने अपनी छवि सुधारने में लगे तालिबान ने अब संयुक्त राष्ट्र के साथ भी संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में तालिबान के वरिष्ठ नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी से मुलाकात की। बरादर की यह मुलाकात काबुल स्थित देश के विदेश मंत्रालय में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ के साथ थी। तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने एक ट्वीट में कहा किग्रिफिथ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान के साथ अपना समर्थन और सहयोग जारी रखेगा। संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल ने अफगान लोगों को सहयोग और सहायता जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया तथा कहा कि दान दाता देशों की अगली बैठक अधिक सहायता आकर्षित करने पर केंद्रित होगी। ग्रिफिथ ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान के लोगों को 'निष्पक्ष मानवीय सहायता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि' करने के लिए तालिबान नेतृत्व से मुलाकात की। उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान में लाखों जरूरतमंदों को निष्पक्ष मानवीय सहायता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए मैं तालिबान के नेतृत्व से मिला।' संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा कि ग्रिफिथ की काबुल यात्रा संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के 'अनुरोध पर' थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने भी कहा है कि वह 13 सितंबर को एक हाई लेवल ह्यूमैनिटेरियन कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेंगे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.