अफगानिस्तान में शादी समारोह में तालिबानियों ने कर दी फायरिंग, दो लोगों की मौत

Updated on 31-10-2021 08:10 PM

नांगरहार अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के हालात बहुत बदल गए हैं। आए दिन तालिबानी लड़ाके आम लोगों का जिंदगी में दखल देते रहते हैं। हाल ही में नांगरहार प्रांत से एक मामला सामने आया है जहां तालिबानियों ने एक शादी समारोह में अचानक से फायरिंग कर दी जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि घटना सुरकरोड जिले के मारघोंडई गांव की है। यहां शादी समारोह में चल रहे म्यूजिक को बंद कराने के लिए तालिबानी पहुंचे थे, जिसके बाद समारोह में शामिल अतिथियों तालिबानी लड़ाकों के बीच बहस हो गई। फिर गुस्से में आकर तालिबानी लड़ाकों ने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़ित के परिवार के एक सदस्य नूर हजरत ने कहाकि मैंने संगीत बजाने के लिए तालिबानी लड़ाकों से विनती भी की लेकिन उन्होंने मुझे पीछे खींच लिया और गोलियां चला दीं। साथ ही उन्होंने सभी वाद्य यंत्र भी तोड़ डाले। वहीं इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता ने कहा कि बंदूकधारी लोग इस्लामिक अमीरात से ताल्लुक नहीं रखते हैं, यह घटना व्यक्तिगत विवाद के कारण हुई थी। फिलहाल स्थानीय अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की और कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। एक सिक्योरिटी सोर्स ने बताया कि फायरिंग के आरोप में दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं हादसे के वक्त मौजूद एक चश्मदीद ने कहाकि लगभग आधी रात हो चुकी थी। शादी समाहोह में अचानक से तीन लोग घुसे। उनमें से एक ने वाद्य यंत्रों को तोड़ दिया और फिर बाहर चला गया और फिर लगभग 50 लोगों पर गोलियां चला दीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.