पाकिस्तान के ऐलान से घबराया तालिबान, 200 टीटीपी आतंकियों को किया अरेस्ट

Updated on 28-09-2023 01:25 PM
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तहरीक एक तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमलों में लगातार वृद्धि देखी गई है। इस बीच पाकिस्तान की सरकार ने 11 लाख अफगानी शरणार्थियों को वापस भेजने का फैसला किया, जिसके तुरंत बाद तालिबान एक्शन में आ गया है। पाकिस्तान जब भी TTP आतंकियों पर एक्शन की बात कहता था, तालिबान का जवाब होता था कि उसके यहां कोई भी आतंकी नहीं हैं। लेकिन शरणार्थियों को वापस भेजने की धमकी के बाद तालिबान ने 200 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

अफगान तालिबान ने कहा कि उसने पाकिस्तान के खिलाफ घातक हमला करने के लिए 200 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। आतंकी गतिविधियों को निष्प्रभावी करने के लिए अन्य ठोस कदम उठाए गए हैं। काबुल में पिछले सप्ताह तालिबान और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई थी। इसमें टीटीपी पर कार्रवाई की मांग पाकिस्तान ने की थी। यह बातचीत पाकिस्तान के चित्राल में सुरक्षा चौकियों पर हमले के दो सप्ताह बाद हुई। छह सितंबर को छापेमारी में चार सैनिक और 12 हमलावर मारे गए, जिसकी जिम्मेदारी टीटीपी ने ली थी।

200 आतंकी सलाखों के पीछे

वॉइस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने चित्राल हमले से लौट रहे 200 टीटीपी आतंकियों को गिरफ्तार किया, जो अब सलाखों के पीछे हैं। हालांकि इस गिरफ्तारी से कोई फर्क पड़ेगा या नहीं यह समय बताएगा। तालिबान ने टीटीपी पर शिकंजा कसने को लेकर अभी कोई बयान नहीं दिया है। तालिबान के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार किसी को भी अफगानिस्तान की जमीन पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देगी।

अवैध तरीके से घुसे अफगानी

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के केयर टेकर प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान के 11 लाख शरणार्थियों को वापस भेजने की मंजूरी दी है। पाकिस्तान का दावा है कि अवैध रूप से अफगानी उनके देश में रह रहे हैं। हालांकि उन्हें वापस भेजने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में तालिबान की सरकार आने के बाद 4 लाख अफगानी पाकिस्तान में अवैध तरीके से घुसे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.