महिला सुरक्षा को लेकर तालिबान का बयान पर्याप्त नहीं : मलाला यूसुफजई

Updated on 11-09-2021 05:47 PM
जिनेवा । प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार पाने वाली मलाला यूसुफजई ने कहा कि अफगानिस्तान में महिला सुरक्षा को लेकर तालिबान का बयान देना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसे महिलाओं की शिक्षा समेत अन्य अधिकारों की गारंटी देनी चाहिए। मलाला ने अफगानिस्तान की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक को संबोधित करते हुए युद्धग्रस्त देश में महिलाओं और लड़कियों के लिए शिक्षा के मुद्दे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार केवल वैयक्तिक नहीं है और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून महिलाओं को शिक्षा के अधिकार की गारंटी देते हैं।
उन्होंने अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का आह्वान किया और कहा कि उसे मानव की गरिमा की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान के लिए लड़कियों को शिक्षा की आवश्यकता है। अफगानिस्तान में स्कूलों की स्थिति पर मलाला ने कहा कि देश में माध्यमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं तथा शिक्षकों और छात्रों को घर पर इंतजार करने के लिए कहा गया है। महिला शिक्षकों के पास अब नौकरी नहीं है क्योंकि उन्हें लड़कों को पढ़ाने की अनुमति नहीं है।  उन्होंने एक मजबूत निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का आह्वान किया और कहा कि अफगानिस्तान में मानवाधिकारों के हनन पर नजर रखी जा सके, खासकर लड़कियों की शिक्षा के संबंध में।उन्होंने अफगानिस्तान के विकास और मानवीय सहायता में वृद्धि करने का आग्रह किया , ताकि स्कूल सुरक्षित रूप से खुल सकें और संचालित हो सकें। उन्होंने जोर दिया कि अफगानिस्तान के सभी क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र की उपस्थिति की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है। उन्होंने यूएनएससी से अफगानिस्तान में लड़कियों और महिलाओं के साथ खड़े होने का आग्रह किया। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.