पंजशीर के शेरों को भूखा मरेगा तालिबान, अनाज, दवाइयां और अन्य जरूरी वस्तुओं की आवाजाही रोकी

Updated on 11-09-2021 05:47 PM
काबुल । अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत में तालिबान जो आतंक की मदद से नहीं कर सका, वहां अनाज के सहारे करना चाहता है। काबुल पर कब्जे के करीब एक महीने बाद भी पंजशीर पर जीत हासिल नहीं कर सका है। इसके बाद तालिबान ने अब पंजशीर के लड़ाकों और लोगों को भूख से मारने की तैयारी कर ली है। कट्टरपंथी इस्लामिक गुट ने पंजशीर के सभी रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए हैं,इससे वहां अनाज, दवाइयां और अन्य जरूरी वस्तुओं की भारी किल्लत हो चुकी है।रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में काबुल आए कुछ परिवारों ने कहा है कि पंजशीर में लोग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं और यही हालात रहे,तब लोग भूख से मर जाएंगे। प्रांत में जंग छिड़ने के बाद सड़कें बंद कर दी गई हैं, बिजली और संचार को भी ठप कर दिया गया है। इलाके में आखिरी जंग के दौरान अपने बेटे को खोने वाले एक परिवार ने कहा कि पंजशीर प्रांत में मानवीय संकट पैदा हो रहा है।
हमले और संघर्ष बढ़े हैं, लोग भागकर पहाड़ों में चले गए हैं।इस बीच पूर्व जाहिदी नेता अब्दुल राब सायाफ ने प्रांत में जल्द जंग के खात्मे की अपील कर कहा कि लड़ाई में आम नागरिकों को नुकसान नहीं होना चाहिए। सायाफ ने कहा, ''पंजशीर हमारे सम्माननीय और गौरवशाली देश का एक प्रसिद्ध हिस्सा है। लोगों के जीवन पर हमला करना अस्वीकार्य है। यह उदारता नहीं है, इस रोकना होगा।''
दूसरी तरफ तालिबान ने पंजशीर में सामान्य हालात का दावा किया है। तालिबान नेता अनामुल्लाह समानगनी ने कहा, ''पंजशीर में तालिबान मुजाहिद्दीनों के तहत स्थिति सामान्य है। नरसंहार और लोगों को यातनाओं के दावे गलत हैं। यह सब अफवाह है।'' हालांकि, अंतरिम सरकार के शरणार्थी मामलों के मंत्री खालीलुरहमान हक्कानी ने कहा कि बेघर और प्रभावित लोगों की मदद की प्रक्रिया पंजशीर में जल्द शुरू होगी। हक्कानी ने कहा, ''हम पंजशीर में और अन्य जगहों पर लोगों को जरूरी मदद देने की कोशिश करने वाले है। लोगों ने कहा कि पंजशीर अभी भी बिना बिजली और संचार सेवा के है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.