अजनबियों से खुलकर बात कीजिए:इससे खुशी मिलती है, सेहत बेहतर होती है; लोगों से जुड़ाव बना रहता है

Updated on 23-12-2022 06:16 PM

मनुष्य सामाजिक प्राणी है, लेकिन कई बार रिजेक्ट होने के डर से अजनबियों से बात करने से कतराते हैं। हाल ही में हुई रिसर्च के मुताबिक सामाजिक संपर्क काफी जरूरी है और इसका हमारे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।

सोशल रूप से सक्रिय लोग ज्यादा खुश रहते हैं, उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है। अकेलापन महसूस नहीं होता है और वे लोगों से जुड़ाव महसूस करते हैं।

अजनबियों से बात करने पर आई किताब
जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल सोशल साइकोलॉजी के मुताबिक, सामने से पहल होने पर अधिकांश लोग किसी अजनबी से बात करने पर खुश होते हैं। उपन्यास ‘टॉकिंग टू स्ट्रेंजर्स’ के लेखक एम सैंडस्ट्रॉम ने बताया कि अजनबियों से बात करने के डर को कम करने के लिए उन्होंने किताब लिखी है।

शोधकर्ताओं ने दो यूनिवर्सिटीज के कुछ प्रतिभागियों के लिए एक स्कैवेंजर हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रतिभागियों को 29 टास्क दिए गए। उन्हें दी गई डिटेल्स से मैच होने वाले एक अजनबी के साथ बात करनी थी। वहीं कुछ लोगों को सिर्फ अजनबियों को ऑब्जर्व करने को कहा गया। हर टास्क पूरा होने पर पॉइंट्स दिए गए।

बात करने के 1 हफ्ते बाद लोग कम झिझकने लगे
प्रतियोगिता की शुरुआत और आखिर में प्रतिभागियों से एक सर्वे फॉर्म भी भरवाया गया। सर्वे के रिजल्ट से साबित हुआ कि अजनबियों से बात करने पर करीब 1 हफ्ते तक लोगों की अलग-अलग चीजों और परिस्थितियों के प्रति भावना बदल गई। साथ ही इससे लोग अजनबियों से बात करने के दौरान कम झिझकने लगे और उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ा। वहीं अजनबियों को ऑब्जर्व कर रहे लोगों में भी कुछ हद तक बदलाव पाए गए।

लोगों को आगे की बातचीत के लिए नए विषय मिलते हैं
सर्वे के रिजल्ट से साबित हुआ कि अजनबियों से बात करने का बार-बार अनुभव अजनबियों से बात करने के बारे में लोगों के डर को कम कर सकता है। साथ ही इससे लोगों को आगे की बातचीत के लिए नए विषय भी मिलते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.