सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आज तमिलनाडु और कर्नाटक में होगी टक्कर

Updated on 21-11-2021 08:26 PM

नई दिल्ली सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सोमवार को तमिलनाडु का मुकाबला  कर्नाटक से होगा। इससे पहले साल 2019 में तमिलनाडु को कर्नाटक के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मुकाबले में तमिलनाडु की टीम उस हार का हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी।

वहीं कर्नाटक का लक्ष्य तीसरी बार ट्राफी जीतना रहेगा। इस मैच में कर्नाटक को सलामी बल्लेबाज रोहन कदम से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी। इससे पहले कदम ने विदर्भ के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार पारी खेली थी। कदम और कप्तान मनीष पांडे का लक्ष्य तेजी से बल्लेबाजी कर तमिलनाडु के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण को बेअसर करना रहेगा।

टीम को अपने मध्यक्रम के बल्लेबाजों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। अब तक अध्यक्रम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखी गयी है। बल्लेबाज करूण नायर भी इस मैच में रन बनाकर अपनी लय हासिल करना चाहेंगे।

वहीं अब तक अच्छी बल्लेबाजी करने वाले अभिनव मनोहर, अनिरूद्ध जोशी और बीआर शरत भी इस सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे।

कर्नाटक के लिए गेंदबाजी परेशानी बन सकती है उसके पास नये तेज गेंदबाज हैं। विद्याधर पाटिल, वी व्यशाक और एम बी दर्शन का प्रदर्शन सामान्य रहा है हालांकि इन्हीं के सहारे टीम खिताबी मुकाबले में पहुंची है। इस गेंदबाजी क्रम को अब तमिलनाडु के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना होगा।

कर्नाटक की टीम को इस मुकाबले में के गौतम के बिना ही खेलना होगा। गौतम भारतकी ओर से खेलने के कारण इस मुकाबले से बाहर हैं।

वहीं तमिलनाडु की टीम भी खिताब की प्रबल दावेदार है। अब तक टूर्नामेंट में पूरी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है जिसमें विभिन्न खिलाड़ियों ने विभिन्न चरण में योगदान दिया है।

टीम की ओर से बल्लेबाज एन जगदीशन सी हरि निशांत ने अच्छी शुरुआत की है। बी साई सुदर्शन ने भी मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी की है। टीम की कप्तानी विजय शंकर के पास है और वह अभी तक टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा युवा एम शाहरूख खान भी मैच का रुख पलट सकते हैं।

 वहीं गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाज टी नटराजन चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल पाये थे ओर अब देखना होगा कि वह खेल पाते हैं यहा नहीं। संदीप वारियर और पी सरवन कुमार का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है जबकि स्पिनर आर साई किशोर, एम अश्विन और आर संजय यादव ने भी अच्छी गेंदबाजी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.