तमीम के अंगूठे में फ्रैक्चर , तीन सप्ताह तक खेल से दूर रहेंगे

Updated on 08-10-2021 09:37 PM

ढाका बांग्लादेश की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान तमीम इकबाल अंगूठे में फ्रैक्चर के बाद एवरेस्ट प्रीमियर लीग (ईपीएल) से बाहर हो गए हैं। तमीम को अब करीब तीन सप्ताह तक खेल से दूर रहना होगा क्योंकि उन्हें इलाज के बाद तीन हफ्तों तक के लिए रिहैबिलिएटेशन में भी रहना होगा। बांग्लादेश बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘उनके बाएं अंगूठे में चोट लगी है। स्कैन में छोटे से फ्रैक्चर का पता चला है। इस कारण वह अब कम से कम तीन सप्ताह के लिए नहीं खेल पायेंगे।'


तमीम ईपीएल के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना चाहते थे पर इस चोट के कारण उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उन्होंने टूर्नामेंट में भैरहवा ग्लेडियेटर्स के लिए चार मैचों में 16, 12, 40 और नौ रन बनाए थे। आगामी टी-20 विश्व कप से नाम वापस लेने वाले तमीम कीर्तिपुर के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे ईपीएल टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही घुटने की चोट से उबरे थे।

वहीं इससे पहले श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे के दौरान भी उनके दाएं घुटने में चोट लग गई थी, हालांकि बाद में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के साथ-साथ बंगबंधु ढाका प्रीमियर डिवीजन टी-20 लीग में भाग लिया था, लेकिन लीग के एक मैच में चोट लगने के कारण उन्हें टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा, जिसके चलते वह जिंबाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट मैच नहीं खेल पाये थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली क्रिकेट…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दिल्ली…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के चमकते सितारों और चौके-छक्कों की गूंज के बीच क्या कोई ऐसा दीमक लगा है जो इस लीग की बुनियाद हिला रहा है? यह सवाल तब खड़ा हुआ…
 09 May 2026
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 31 जनवरी को त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल…
 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
Advt.