बीसीएल एकदिवसीय टूर्नामेंट से वापसी करेंगे तमीम

Updated on 08-01-2022 08:36 PM

ढाका बंगलादेश क्रिकेट टीम के एकदिवसीय कप्तान तमीम इकबाल नौ जनवरी से बीसीएल एकदिवसीय टूर्नामेंट में वापसी के लिए तैयार हैं। तमीम पिछले पिछले दो माह से चोटिल होने के कारण टीम से बाहर थे। तमीम ने वापसी की तैयारी के तहत ही नेट्स में स्पिनरों के खिलाफ आधे घंटे तक बल्लेबाजी की और थ्रो फेंकने का अभ्यास किया। उन्होंने धीमी गेंदों के खिलाफ बल्लेबाजी की हालांकि वह नेट्स में अपने पहले दिन सहज नजर नहीं आये। तमीम ने छह अक्टूबर से ही कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

उन्होंने नौ जनवरी से बीसीएल में वापसी को देखते हुए ही अकादमी में यह अभ्यास किया  तमीम ने बताया कि मैं कुछ समय बाद बल्लेबाजी कर रहा हूं इससे कुछ दर्द हो रहा है, लेकिन समय के साथ यह पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। मुझे इससे गुजरना होगा। इसके बाद तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करके मैं अपने प्रशिक्षण की गति को बढ़ाऊंगा और उस समय मैं समझ सकूंगा कि मैं कहां खड़ा हूं। इसके बाद ही पता चलेगा कि क्या मैं एकदिवसीय टूर्नामेंट बीसीएल में भाग ले सकता हूं।

 वहीं बीसीबी के मुख्य चिकित्सक देबाशीष चौधरी ने कहा कि यह तमीम के रिहैबिलिएटेशन कार्यक्रम का हिस्सा है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह उन्हें बीसीएल में खेलने की अनुमति देने की योजना बना रहे हैं। उनसे 20 नवंबर से बल्लेबाजी करने की उम्मीद थी और उन्होंने ऐसा किया। वह धीमी गति के गेंदबाजों के खिलाफ खेल रहे हैं और बाद में उनकी तीव्रता बढ़ेगी। हम उनके बीसीएल में भाग लेने की उम्मीद कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.