बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर टैंकर और बस में टक्कर, 12 लोग जिंदा जले

Updated on 11-11-2021 07:22 PM

जयपुर राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ हैं, यह प्राइवेट बस टैंकर ट्रेलर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस में सवार 12 लोगों की जलकर मौत हो गई।हादसे के बाद बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर जाम लग गया। बस में हादसे के समय 25 लोग सवार थे।

प्रशासन 10 लोगों को बाहर निकालने में सफल रहा है। बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौके पर पहुंच गया है।बस में सवार यात्री ने बताया कि बस 9:55 पर बालोतरा से रवाना हुई थी। इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड में रहे टैंकर ने बस को टक्कर मार दी। जिसके बाद बस में अचानक आग लग गई आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिनटों में बस जलकर खाक हो गई। हालांकि, 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना इलाके के भांडियावास गांव के पास सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के समय बस में 25 सवारियां थी। घटना की जानकारी मिलते ही पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड को बुलाकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डागा के मुताबिक आग पर फिलहाल काबू पाया गया है।रेस्क्यू कर बस में फंसी यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है।

इस दौरान भांडियावास के पास सामने से रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में बस को टक्कर मार दी जिससे यह भीषण हादसा हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला कलेक्टर को घायलों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जोधपुर संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, बाड़मेर जिले के प्रभारी वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई और पचपदरा विधायक मदन प्रजापत मौके पर पहुंचे।उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करवाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.