तान्या मित्तल का दिल्ली के 75 मेट्रो स्टेशन्स पर 'कब्जा', शो जीतने के लिए अपनाया ये अनोखा हथकंडा
Updated on
06-12-2025 12:49 PM
'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी पर गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमल मलिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की नजर टिकी हुई है। हर कंटेस्टेंट्स के चाहने वाले उन्हें जिताने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर वोट अपील भी कर रहे हैं। जहां प्रणित के फैंस और मराठी जनता शहर में बैनर-पोस्टर्स लगाकर उन्हें सपोर्ट में उतरी है। वहीं तान्या के फैन क्लब और फैमिली की तरफ से मेट्रो स्टेशन्स पर कब्जा जमा लिया गया है।
सलमान खान के रियलिटी शो का 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले है। और उसमें अब कुछ घंटे ही बाकी हैं। ऐसे में हर कोई जीतने-जिताने के लिए भाग रहा है। तान्या मित्तल ने दिल्ली की 75 मेट्रो स्टेशन्स पर वोट अपील करनी शुरू कर दी है। सामने आए वीडियो-फोटोज में देखने को मिल रहा है कि स्टेशन पर लगे डिस्प्ले पर तान्या ही तान्या छाई हुई हैं। उनके तमाम कटआउट्स का कोलाज है और लिखा है- वोट नाऊ।
तान्या मित्तल का 75 मेट्रो स्टेशन्स पर कब्जा
तान्या मित्तल के वोट अपील के वीडियोज सोशल मीडिया पर यूजर्स शेयर करके मजाक भी उड़ा रहे हैं और इसे बढ़िया मार्केटिंग स्ट्रेटजी बता रहे हैं। वहीं, कुछ ने लिखा है, 'दिल्ली मेट्रो अब तान्या मेट्रो बन गई है।' बता दें कि दिल्ली मेट्रो स्टेशन्स पर हद से ज्यादा भीड़ होती है और ऐसे में उस एरिया को चुनना, वाकई फायदेमंद साबित हो सकता है।
तान्या मित्तल बनेंगी 'बिग बॉस 19' की विनर?
लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो तान्या मित्तल चौथे नंबर पर बनी हुई हैं। उनसे आगे फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे हैं। ऐसे में उनका शो जीतना थोड़ा मुश्किल है। फिलहाल सबकी नजर प्रणित और गौरव पर है, जो कि क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर लीड कर रहे हैं। लेकिन नतीजा कुछ भी हो सकता है, इसलिए अभी से पुष्टि करना गलत होगा।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…